Jaipur Long Weekend Itinerary: अगर आप इस वीकेंड कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं, लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जाएं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम 7 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का ट्रिप प्लान कर आप अपने वीकेंड को यादगार बना सकते हैं।
Places to Visit in Jaipur near Delhi: आज 1 मई यानी मजदूर दिवस है। ऐसे में कुछ जगहों पर आज छुट्टी है और फिर शनिवार-रविवार का वीक-ऑफ होने की वजह से कई लोगों की लॉन्ग वीकेंड छुट्टियां हो गई हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं और इस लॉन्ग वीकेंड पर घर बैठे बोर होने के बजाय कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आप जयपुर का प्लान कर सकते हैं। जयपुर में बारिश होने की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है। इसलिए आज के इस लेख में हम जयपुर की 7 शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक्सप्लोर कर आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
अगर आप दिल्ली से खास तौर पर जयपुर घूमने जा रहे हैं, तो अपने सफर की शुरुआत हवा महल से कर सकते हैं। यह रेलवे स्टेशन के बेहद पास मौजूद है। हाल ही में जयपुर में बारिश हुई है, ऐसे में दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए यह बेस्ट जगह है। इसकी सैकड़ों छोटी खिड़कियों से जब ठंडी हवा अंदर आती है, तो बहुत सुकून मिलता है। इसके अलावा, फोटो और वीडियो के शौकीन लोगों के लिए भी यह जगह बेहतरीन है।
पहाड़ी की चोटी पर बसे नाहरगढ़ किले से पूरे जयपुर शहर का जो नजारा दिखता है, वो बेमिसाल है। जयपुर में बारिश होने के बाद यहां का नजारा और भी सुंदर हो गया है, इसलिए अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं।
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो झालाना सफारी आपके लिए एक जबरदस्त अनुभव होगा। खुली जीप में बैठकर पैंथर्स यानी तेंदुए को देखना बहुत ही रोमांचक होता है।
अरावली की पहाड़ियों पर बसा आमेर किला अपनी रॉयल बनावट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मावठा झील जब बारिश के पानी से भर जाती है, तो पानी में किले की परछाई बहुत ही खूबसूरत दिखती है। यहां का लाइट एंड साउंड शो आपके ट्रिप में चार चांद लगा देगा।
मानसागर झील के बीचों-बीच बना जल महल बारिश के मौसम में बहुत ही प्यारा लगता है। जब बारिश होती है और झील का जलस्तर बढ़ता है, तो यह महल पानी पर तैरता हुआ सा महसूस होता है। आप झील के किनारे टहलते हुए यहां के लोकल स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। ठंडी हवाओं के बीच यहां की सैर बहुत रिफ्रेशिंग होती है।
अगर आप अपने पैरेंट्स के साथ जयपुर जा रहे हैं, तो गलता जी मंदिर एक बेहतरीन विकल्प है। पहाड़ों के बीच बना यह मंदिर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और पवित्र कुंडों के लिए मशहूर है। इसे मंकी टेंपल भी कहा जाता है।
अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर एकदम शांत और हरी-भरी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप स्मृति वन जा सकते हैं। यहां घने पेड़ों के बीच के रास्तों पर चलना ऐसा लगता है, जैसे आप किसी जंगल की सैर कर रहे हों। सुकून के कुछ पल बिताने के लिए यह जयपुर की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।