लाइफस्टाइल

Bhumi Pednekar Latest Look: कॉकटेल पार्टी के लिए लेटेस्ट फैशन और ज्वेलरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Bhumi Pednekar Latest Fashion: अगर आप जल्द ही किसी फंक्शन में ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के साथ तैयार होने के लिए आइडिया खोज रही हैं, तो आप भूमि पेडनेकर के लेटेस्ट लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

2 min read
Jun 18, 2026
Wedding Cocktail Party Look, Stylish Jewellery Styling Tips
Bhumi Pednekar से आइडिया लेकर पार्टी के लिए हों तैयार| image credit instagram- bhumisatishpednekkar

Cocktail Party Outfit Ideas:  वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में कॉकटेल पार्टी का इनविटेशन भी शादी के साथ ही आने लगे होंगे। अगर आप ब्राइड, ब्राइडमेड या मेहमान के तौर पर किसी कॉकटेल पार्टी में जल्द शामिल होने वाली हैं और अपने लिए एक स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक खोज रही हैं, तो आप भूमि पेडनेकर के लेटेस्ट 'शाइनी-गोल्डन' लुक से इंस्पिरेशन लेकर कॉकटेल पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। ये आउटफिट देखने में ट्रेडिशनल के साथ ही बेहद मॉडर्न लगता है, जो कॉकटेल नाइट की वाइब के लिए परफेक्ट है।

भूमि पेडनेकर का क्लासी मेटैलिक लुक (Bhumi Pednekar’s Classy Metallic Look)

वैसे भूमि पेडनेकर ने यह ड्रेस एक अवार्ड फंक्शन में पहना था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना यह लुक शेयर किया। उन्होंने 'शैम्पेन-गोल्ड' रंग में एक ट्रेडिशनल के साथ ही बेहद स्टाइलिश आउटफिट में फोटो शेयर किए हैं। एक्ट्रेस के कोर्सेट-स्टाइल चोली और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ श्रग का कॉम्बिनेशन इसे एक इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक देता है, जो पारंपरिक होने के साथ-साथ मॉडर्न भी है। ऐसे में कॉकटेल नाइट के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए इससे मिलता-जुलता ड्रेस खरीद सकती हैं।

ज्वेलरी को ऐसे करें कैरी (Bhumi Pednekar Styled Jewelry)

कॉकटेल पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए आप भूमि पेडनेकर की ड्रेस से आइडिया लेने के साथ ही ज्वेलरी से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। भूमि ने अपने लुक के लिए गले में एक पतला सा चोकर पहना है जो लुक को बैलेंस करता है, और कानों में ट्रेडिशनल झुमकों की जगह ट्रेंडी Ear Cuffs का चुनाव किया है। 

Bhumi Pednekar | image credit instagram- bhumisatishpednekkar

वहीं दोनों हाथों की उंगलियों में उन्होंने तीन बड़े-बडे डिजाइनर Statement Rings पहने हैं, जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही हाथों को एक रॉयल लुक दे रहे हैं।

कॉकटेल फंक्शन कब और क्यों होता है (Significance of a Cocktail Party) 

शादी में कॉकटेल फंक्शन, शादी के मेन फंक्शन फेरों से एक रात पहले होता है। वहीं कुछ जगहों पर यह शादी की रस्मों के तुरंत बाद भी आयोजित किया जाता है, जिसमें परिवार और दोस्त शामिल होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सभी का आपस में घुलना-मिलना, डांस और ड्रिंक्स का आनंद लेना होता है। इस दौरान मेहमानों को हल्के ड्रिंक्स और स्नैक्स परोसे जाते हैं। यह खास तौर पर शाम या रात के समय होता है।

Updated on:
18 Jun 2026 06:50 pm
Published on:
18 Jun 2026 02:33 pm