लाइफस्टाइल

CP Radhakrishnan Net Worth: देश के नए उपराष्ट्रपति के पास नहीं एक भी गाड़ी, फिर भी करोड़ों की संपत्ति, जानिए राधाकृष्णन से जुड़ी खास बातें

CP Radhakrishnan Net Worth: देश के नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन अपनी सादगी के लिए काफी जाने जाते हैं।वहीं हैरानी की बात यह है कि करोड़ों के मालिक होने के बावजूद, उनके पास न तो किसी कार है और न ही बाइ।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2025, 10:15 AM IST
Radhakrishnan Education,2025 vice president election India, NDA vice president 2025,
CP Radhakrishnan new vice president of india|फोटो सोर्स – Freepik

CP Radhakrishnan Net Worth : राजनीति की दुनिया में इन दिनों सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) का नाम लगातार सुर्खियों में है। देश के नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन अपनी सादगी, लंबे राजनीतिक सफर और करोड़ों की संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि करोड़पति होने के बावजूद उनके पास न एक कार है और न ही कोई टू-व्हीलर।

बचपन से किताबों के साथ खेलों में भी अव्वल (CP Radhakrishnan Education)

राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ। बचपन से ही वे पढ़ाई में तेज थे। वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज, थूथुकुडी से उन्होंने बीबीए किया। पढ़ाई के दिनों में उनका झुकाव सिर्फ अकादमिक्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे टेबल टेनिस चैंपियन भी बने।खेल से मिले आत्मविश्वास और टीमवर्क ने उनके भीतर लीडरशिप क्वालिटी को मजबूत किया, जो आगे चलकर राजनीति में उनकी पहचान बनी।

चार दशकों से ज्यादा का राजनीतिक सफर

सिर्फ 16 साल की उम्र से राजनीति में सक्रिय राधाकृष्णन ने भाजपा की जमीनी राजनीति से शुरुआत की। साल 1998 और 1999 में वे कोयंबटूर से सांसद बने और संसद में कई अहम समितियों का हिस्सा रहे। 2004 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 93 दिन की रथ यात्रा निकाली, जिसने उन्हें जनता से सीधे जोड़ने का मौका दिया।

इतने करोड़ के मालिक हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार (CP Radhakrishnan)

CP राधाकृष्णन की कुल संपत्ति (चल और अचल)

चल संपत्ति (Movable Assets)मूल्य
नकद (स्वयं)₹6,87,090
नकद (पत्नी)₹18,15,651
बैंक जमा₹6,53,807
बांड, डिबेंचर और शेयर₹1,28,13,731
बीमा पॉलिसी₹1,36,67,235
ज्वैलरी – सोना (1284.71 ग्राम)₹31,50,000
ज्वैलरी – हीरे (152.25 कैरेट)₹1,06,57,500

अचल संपत्ति (Immovable Assets)

अचल संपत्ति (Immovable Assets)मूल्य
कृषि भूमि₹35,09,12,040
गैर-कृषि भूमि₹5,30,61,990
कमर्शियल बिल्डिंग₹6,63,34,000
आवासीय भवन (तिरुपुर, शेरिफ कॉलोनी)₹1,50,00,000

इलेक्शन अधिकारियों को दिए गए एफिडेविट के मुताबिक सीपी राधाकृष्णन के पास कुल ₹67 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।दिलचस्प बात यह है कि इतनी संपत्ति के बावजूद उनके पास न तो कोई कार है और न ही बाइक।

बिजनेस में भी एक्टिव

राधाकृष्णन केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं। उनका परिवार टेक्सटाइल व्यवसाय से भी जुड़ा है।स्पाइस टेक्सटाइल, गुहन टेक्सटाइल मिल्स और परानी स्पिनिंग मिल्स जैसी कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी है।

Updated on:
10 Sep 2025, 10:15 AM IST
Published on: