लाइफस्टाइल

दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ के बीच इन 3 नेचुरल जगहों जाएं घूमने

Natural Christmas Visit In Delhi NCR: दिल्ली प्रदूषण के कारण घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं तो आप क्रिसमस के मौके पर दिल्ली एनसीआर की इन नेचुरल जगहों पर घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं।
3 min read
Dec 19, 2025
Christmas Delhi NCR travel, Delhi NCR winter destinations,
दिल्ली के प्राकृतिक स्थान | फोटो स्रोत: Patrika.com

Natural Christmas Visit In Delhi NCR: दिल्ली और उसके आसपास की हवा जहरीली है। वायु प्रदूषण का लेवल बाहर निकलने लायक है नहीं। पर, घर में भी आप कितने दिन तक कैद की तरह रह सकते हैं। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में नेचुरल जगह पर घूमने जाना सही हो सकता है। अभी क्रिसमस आने वाला है। आप इस मौके पर इन इन 3 नेचुरल जगह पर जा सकते हैं। यहां आपको सुकून, शांति, हिस्ट्री और खूबसूरती सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है।

Okhla Bird Sanctuary: ओखला बर्ड सैंक्चुरी

ओखला बर्ड सैंक्चुरी | फोटो स्रोत: Instagram- Okhla Bird Sanctuary
ओखला बर्ड सैंक्चुरी | फोटो स्रोत: Instagram- Okhla Bird Sanctuary

आपको एक बार ओखला बर्ड सैंक्चुरी जरूर जाना चाहिए। अगर आप दिल्ली एनसीआर से ही हैं तो ये जगह आपकी ऑल टाइम फेवरेट बन जाएगी। बर्ड सैंक्चुरी आपको दुनिया के भाग-दौड़, शौर से दूर… शांति का एहसास देती है। इस जगह को देख कर आप यकिन नहीं कर पाएंगे कि आप दिल्ली एनसीआर में ही हैं। ये जगह नोएडा, गौतम बुद्ध नगर जिले में, दिल्ली-उत्तर प्रदेश राज्य की बॉडर पर आती है और यहां 300 से ज्यादा पक्षी प्रजातियों (Bird Species), खासकर जलपक्षियों (Waterfowl) के लिए एक स्वर्ग माना जाना जाता है। यहां जाने के लिए आपको एक दिन का 30 रुपये फीस देना होगा।

Jamali Kamali: महरौली का जमाली कमाली पार्क

महरौली का जमाली कमाली पार्क | फोटो स्रोत: AI Gemini
महरौली का जमाली कमाली पार्क | फोटो स्रोत: AI Gemini

महरौली को ज्यादातर कुतुब मिनार के लिए जानते हैं, लेकिन यहां इसके अलावा भी छुपी अनोखी जगहें हैं। उनमें से एक का नाम है, जमाली कमाली पार्क। ये पार्क बेहद खूबसूरत है और अंदर जा कर बस आपको दूर-दूर तक हरियाली ही दिखाई देगी। यहां पर एक ऐतिहासिक मस्जिद और मकबरा भी है। जो कि 16वीं सदी में बनाया गया है। ये सूफी संत जमाली (आप इन्हें शेख फजलुल्लाह भी कह सकते है) और उनके साथी कमाली के नाम पर बनाया गया है। इनकी कब्रों को अक्सर रहस्यमय और भूतों की कहानियों से जोड़ा जाता है। ये महरौली का जमाली कमाली पार्क कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास ही है और पूरी तरह से फ्री है।

Lodhi Garden: दिल्ली का लोधी गार्डन

दिल्ली का लोधी गार्डन | फोटो स्रोत: Instagram-Lodhi Garden
दिल्ली का लोधी गार्डन | फोटो स्रोत: Instagram-Lodhi Garden

अगर आपको बताई गई अभी तक की दोनों जगह पसंद आई हैं तो आपको दिल्ली का लोधी गार्डन भी बेहद अच्छा लगेगा। क्योंकि यहां आपको पक्षी, पानी, हरियाली, और ब्रिटिश काल की हिस्ट्री (History) सब कुछ मिलेगा। ये पार्क सफदरजंग के मकबरे से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर है। ब्रिटिश काल में इसका नाम लेडी विलिंगटन पार्क था, जिससे बाद में बदल दिया गया। ये पार्क भी पूरी तरह से फ्री है।

Updated on:
19 Dec 2025 02:46 pm
Published on:
19 Dec 2025 02:46 pm