लाइफस्टाइल

Dhurandhar 2 Udaybir Sandhu : एक ही फिल्म में दो अलग उम्र दिखने के लिए एक्टर उदयबीर ने बदल दिया अपना पूरा लुक

Udaybir Sandhu Body Transformation: 'धुरंधर 2' फिल्म के लिए एक्टर उदयबीर संधू ने कर दिया कमाल। 20 और 40 साल का दिखने के लिए कैसे अपना वजन घटाया और बढ़ाया। जानिए इस जबरदस्त बदलाव के पीछे का सच।

2 min read
Mar 24, 2026
Udaybir Sandhu Body Transformation (source: instagram)

Dhurandhar 2 Udaybir Sandhu Body Transformation : धुरंधर 2 के लिए रणवीर सिंह के बाद अब एक और एक्टर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन सामने आया है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हीरो उदयबीर संधू ने। फिल्म में 'पिंडा' का किरदार निभाने वाले उदयबीर ने खुद को 20 साल के छोरे से लेकर 40 साल के अधेड़ तक के लुक में ढालने के लिए अपना पूरा लुक बदल दिया। उन्होंने न सिर्फ वजन बढ़ाया, बल्कि शूटिंग के दौरान ही उसे घटाकर भी सबको हैरान कर दिया। उनकी यह मेहनत आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें

Sleeping Posture for Neck Pain: जिम नहीं, आपका बिस्तर बना रहा है आपको बीमार! मुंबई के डॉक्टर ने बताया गर्दन के दर्द का असली सच

खून पसीना बहाकर बनाया नया लुक (Dhurandhar 2 body transformation)

उदयबीर संधू ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह सफर सिर्फ जिम जाने तक सीमित नहीं था। उन्होंने लिखा कि इस बदलाव में उनका खून, पसीना और आंसू सब एक हो गए। फिल्म धुरंधर 2 की कहानी के हिसाब से उन्हें दो अलग-अलग उम्र का दिखना था। 20 साल वाले लुक के लिए उन्हें एकदम दुबला और फुर्तीला दिखना था, जबकि 40 साल वाले लुक के लिए उन्हें भारी-भरकम शरीर चाहिए था। उदयबीर ने बहुत मेहनत कर खुद को पूरी तरह बदल डाला।

कैसे वजन बढ़ाया और घटाया?

इतने कम समय में वजन को ऊपर-नीचे करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इसके लिए उन्होंने दो बड़े बदलाव किए

वजन बढ़ाने के समय: जब उन्हें 40 साल का आदमी दिखना था, तब उन्होंने अपनी डाइट में खूब प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और भारी खाना शामिल किया। जिम में भारी वजन उठाया ताकि शरीर भारी-भरकम दिखे।

वजन घटाने के समय: इसके बाद शूटिंग के लिए उन्हें 20 साल के लड़के जैसा दिखना था। इसके लिए उन्होंने कम कैलोरी वाला खाना खाया और खूब कार्डियो एक्सरसाइज की और फैट बर्निंग वर्कआउट के जरिए खुद को एकदम फिट और स्लिम बना लिया।

घर पर न करें ट्राई

उदयबीर की यह मेहनत और उनका लुक देख कर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन आप इसे घर पर ट्राई न करें, एकदम इतने वजन घटाने और बढ़ाने से कोई दुर्घटना भी हो सकती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि एकदम से वजन बढ़ाना या घटाना शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है। उदयबीर ने यह सब प्रोफेशनल कोच और डाइटिशियन की निगरानी में किया है। आम लोगों के लिए बिना किसी सलाह के ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

पिंडा के किरदार में दिखेगी मेहनत

उदयबीर संधू की यह मेहनत सिर्फ जिम तक ही नहीं थी, बल्कि उनकी मानसिक ताकत का भी इम्तिहान था। कम सोना, सही डाइट और घंटों की मेहनत के बाद ही पिंडा का यह दमदार अवतार सामने आया है। धुरंधर 2 की चर्चा अब सिर्फ उसकी कहानी के लिए नहीं, बल्कि उदयबीर के इस गजब के जज्बे के लिए भी हो रही है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Hibiscus Flower Tea : 1 लाल चाय पीकर डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा करें कम, घर पर ऐसे बनाएं

Also Read
View All

अगली खबर