
Sadhguru recommends drinking Hibiscus Flower Tea (Source: freepik)
Hibiscus Flower Tea Benefits: जैसे ही होली बीतती है और मार्च-अप्रैल की धूप तेज होने लगती है, हमारे शरीर का एनर्जी लेवल गिरने लगता है। इस दौरान अक्सर लोग सुस्ती और भारीपन महसूस करते हैं। ऐसे में ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु ने एक बहुत ही कमाल की और आसान रेसिपी बताई है 'हिबिस्कस फ्लावर टी' यानी गुड़हल के फूलों की चाय।
यह कोई साधारण चाय नहीं है, बल्कि एक ऐसा आयुर्वेदिक पावर-बूस्टर है जो इस बदलते मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और दिमाग को शांत रखता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसके फायदे इतने हैं कि आप अपनी महंगी कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन वाली चाय को हमेशा के लिए भूल जाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने का एकदम सरल तरीका और इससे मिलने वाले लाभ।
सबसे पहले 4 कप पानी को उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे, तो इसमें गुड़हल के फूल, दालचीनी और अदरक डाल दें।इसे करीब 5 मिनट तक उबलने दें। अब आंच बंद कर दें और बर्तन को ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रहे, ज्यादा देर फूलों को पानी में रखने से चाय कड़वी हो सकती है, इसलिए समय का ख्याल रखें। इसके बाद इसे छान लें और अदरक-दालचीनी को अच्छे से निचोड़ लें ताकि पूरा फ्लेवर आ जाए। अब इसमें मिठास के लिए शहद या गुड़ मिलाएं।
इस चाय में डाली गई दालचीनी आपके शरीर के फालतू फैट को बर्न करने में मदद करती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, ये शुगर लेवल को भी सही रखती है, जिससे आपको अचानक से भूख या कमजोरी महसूस नहीं होती।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
20 Mar 2026 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
