लाइफस्टाइल

Exclusive : सलमान के ट्रेनर का इंटरव्यू: 60 की उम्र में सल्लू भाई पीते हैं ये ‘स्पेशल’ मिल्क, खाते हैं ये फल

Happy Birthday Salman Khan : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान 60 की उम्र (Salman Khan Age) में खुद को किस तरह से फिट रखे हैं। इसके लिए वो क्या खाते पीते हैं, उनके ट्रेनर राकेश उडियार ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया है।

2 min read
Dec 26, 2025
सलमान खान की फाइल फोटो | Photo- Rakkesh R Uddiyar

Exclusive Salman's Trainer Rakkesh R Uddiyar Interview : आज सलमान खान 60 साल के हो गए हैं। वो अपना 60वां जन्मदिन (Happy Birthday Salman Khan) मना रहे हैं। पर, इस उम्र में (Salman Khan Age) वो खुद को कैसे फिट रखे हैं, फिट रहने के लिए सलमान क्या खाते हैं, उनके ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के बारे में सलमान के ट्रेनर राकेश उडियार (Salman Khan's Trainer) ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया है-

ये भी पढ़ें

Salman Khan Birthday: ब्रेसलेट ही नहीं, महंगी घड़ियों के भी शौकीन, सलमान खान की फैशनेबल चीजों का आज भी है क्रेज

कौन हैं सलमान के ट्रेनर राकेश उडियार (Salman Khan's Trainer)

राकेश उडियार लंबे समय से बॉलीवुड सितारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे हैं। सलमान खान के अलावा आमिर खान,आयुष्मान खुराना, विकी कौशल जैसे तमाम बड़े फिल्मी सितारों को भी ट्रेन किया है। ये देश के फेमस सेलिब्रिटी ट्रेनर माने जाते हैं। इनकी फिटनेस अकादमी भी है।

फूडी हैं सलमान खान

राकेश उडियार ने बताया कि सलमान फूडी पर्सन हैं। इनको स्वादिष्ट खाना बहुत पसंद है। पर, ये अधिकतर खाना अपनी मां के हाथ का बना ही खाते हैं। हालांकि, उम्र के साथ फूड चॉइस नहीं बदले लेकिन, खाने की मात्रा को लेकर बदलाव किए हैं।

सलमान खान के पसंदीदा फल

सलमान खान को अपने फार्म के आम बहुत पसंद हैं। इसके अलावा तरबूज, कीवी, पपीता खाते हैं। फल उनके ब्रेकफास्ट में होता ही है। साथ ही ब्रेकफास्ट में सुबह उठने के बाद गर्म पानी और ब्लैक काफी के बाद उनको नाश्ते में अंडा खाना पसंद है। उबाला हुआ अंडा या अंडे का पोच खाना पसंद है।

डिनर घर पर करते हैं

ये बात सब जानते हैं कि सलमान खान की मां कमाल का खाना बनाती हैं। सलमान हमेशा से घर के खाने को खाना ही पसंद करते हैं। वो बाहर खाने से हमेशा बचते हैं। अगर दिन में कहीं खा भी लिए तो डिनर तो घर पर ही करते हैं।

गाय का दूध पीते हैं सलमान

राकेश ने बताया कि सलमान के फार्म पर गाय हैं। उनको अपनी फार्म की गायों का दूध पीना पसंद है। इसके अलावा दही, पनीर आदि खाते हैं। वो बाजार में मिलने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचते हैं।

बिरयानी नहीं छोड़ पा रहे सलमान

राकेश ने बताया कि सलमान को बिरयानी से प्यार है। उनको दिल से पसंद है बिरयानी। सलमान लंबे समय से बिरयानी खाते आ रहे हैं और पूरी तरह फिट भी हैं। और मुझे लगता है कि वो कभी भी बिरयानी खाना नहीं छोड़ पाएंगे।

सलमान खान के जन्मदिन पर फिटनेस को लेकर और भी कई मजेदार स्टोरीज पढ़ने को मिलने वाली हैं। ट्रेनर राकेश ने पत्रिका के साथ खुलासा किया है कि सलमान ने 60 की उम्र के साथ कुछ आदतों को बदला है। आप इस स्टोरी को पत्रिका स्पेशल सेक्शन में पढ़ सकते हैं। यहां पर आपको सलमान के फिटनेस मंत्र के बारे में भी नई जानकारी पढ़ने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें

iPhone नहीं, सलमान खान का पहला प्यार था यह ‘कीपैड वाला फोन’: टचस्क्रीन से आज भी क्यों चिढ़ते हैं भाईजान?

Also Read
View All

अगली खबर