Fridge Storage Tips : फ्रिज में अंडा, चिकन, मछली, सब्जी, दूध, दही कहां रखना सही होता है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI - Food Safety and Standards Authority of India) ने बताया है।
Fridge Storage Tips : क्या आप फ्रिज में जहां जगह खाली देखी वहीं पर अंडा, चिकन, मछली, सब्जी, दूध, दही रख देते हैं। अगर हां, तो आप अपने हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसलिए, भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI - Food Safety and Standards Authority of India) ने फ्रिज में चीजों को रखने का सही तरीका बताया है।
FSSAI ने खाद्य सुरक्षा (Food Safety) के मानकों के आधार पर, फ्रिज में चीजों को व्यवस्थित रखने की सही जानकारी दी है:
कच्चे मांस, सीफूड और पोल्ट्री में हानिकारक बैक्टीरिया (जैसे साल्मोनेला या ई. कोली) हो सकते हैं। अगर इन्हें पके हुए भोजन या फलों के साथ रखा जाए, तो ये बैक्टीरिया दूसरे खाने में फैल सकते हैं। इसे रोकने के लिए 'Segregation' यानी अलगाव जरूरी है। अगर आप इस तरह रखते हैं तो इनमें ताजगी बनी रहेगी। इसलिए, आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-
FSSAI ने इसको लेकर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आपको साफ तौर पर समझ आ जाएगा कि कहां पर किस तरह की चीज को कैसे रखना है-
कच्चे मांस और सीफूड को हमेशा अच्छी तरह से बंद डिब्बों या सीलबंद बैग में रखें। इससे फ्रिज में गंध नहीं फैलती और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। खाद्य सुरक्षा केवल फ्रिज तक सीमित नहीं है। शॉपिंग करते समय भी कच्चे मांस के पैकेट को अपनी ट्रॉली में सब्जियों और अन्य सामानों से अलग बैग में रखना चाहिए।
फ्रिज का तापमान हमेशा 5°C या उससे कम रखें। कम तापमान बैक्टीरिया के बढ़ने की गति को धीमा कर देता है, जिससे भोजन अधिक समय तक सुरक्षित रहता है। अगर आप तापमान का ध्यान नहीं रखते हैं तो भी फूड्स की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
कुल मिलाकर आपको फ्रिज में चीजों को रखने के लिए सुरक्षित नियम का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई का भी ख्याल रखें। गंदगी के कारण भी आपको दिक्कत हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी FSSAI की सूचना पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है।