लाइफस्टाइल

Friendship Day 2026: दोस्त को स्पेशल फील कराने के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट केक और स्टफ्ड डेट्स 

Friendship Day Recipes: फ्रेंडशिप डे पर यहां बताई गई चॉकलेट केक या चॉकलेट-कोटेड स्टफ्ड डेट्स की रेसिपी फॉलो कर आप घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बना अपने दोस्त को स्पेशल फील करा सकते हैं।
2 min read
Aug 01, 2026
Chocolate Cake Recipe, Chocolate Coated Stuffed Dates
Friendship Day Sweet Recipes/ (representative image) image credit chatgpt

Friendship Day Dessert: फ्रेंडशिप डे दोस्तों के साथ खुशियां बांटने और यादगार पल बनाने का खास मौका होता है। ऐसे में अगर आप इस दिन को और भी खास बनाने के लिए घर पर मीठे में कुछ बनाने की सोच रहे हैं, तो चॉकलेट केक या चॉकलेट-कोटेड स्टफ्ड डेट्स बना सकते हैं। इन दोनों रेसिपीज की सबसे अच्छी बात यह है कि ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाना भी आसान हैं। आइए जानते हैं इन्हें घर पर आसानी से कैसे बनाया जा सकता है।

फ्रेंडशिप डे पर बनाएं चॉकलेट केक

अगर आप फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाना चाहते हैं, तो घर पर स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाकर दोस्तों को सरप्राइज दे सकते हैं। केक बनाने के लिए सबसे पहले केक टिन को अच्छी तरह ग्रीस कर लें। इसके बाद कढ़ाई या ओवन को प्रीहीट होने दें। इसके बाद करीब 300 ग्राम क्रीम और प्लेन बिस्किट के पाउडर में एक कप दूध मिलाकर स्मूद बैटर तैयार कर लें। फिर तैयार बैटर में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर डालकर इसे ग्रीस किए हुए टिन में डालें और कढ़ाई में 45-50 मिनट या ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 32-35 मिनट तक बेक करें। केक ठंडा होने के बाद डार्क चॉकलेट, फ्रेश क्रीम और बटर से तैयार चॉकलेट गनाश से फ्रॉस्टिंग करें। इसके बाद व्हाइट चॉकलेट, चॉकलेट स्टिक्स, चोको चिप्स, ओरियो बिस्किट और 'Happy Friendship Day' लिखकर केक को सजाएं।

फ्रेंडशिप डे 2026 पर बनाएं हेल्दी चॉकलेट-कोटेड स्टफ्ड डेट्स

केक की जगह अगर आप इस फ्रेंडशिप डे पर कुछ अलग और हेल्दी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट-कोटेड स्टफ्ड डेट्स (खजूर) एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिल्क, डार्क और व्हाइट चॉकलेट को अलग-अलग डबल बॉयलर में पिघला लें। इसके बाद 10 खजूर में बादाम, 10 में काजू और बाकी 10 में पिस्ता भर दें। अब बादाम वाले खजूर को डार्क चॉकलेट में डुबोकर ऊपर से क्रश किए हुए बादाम छिड़कें। इसी तरह काजू वाले खजूर को मिल्क चॉकलेट में कोट करके उस पर क्रश किए हुए काजू डालें, जबकि पिस्ता वाले खजूर को व्हाइट चॉकलेट में डुबोकर ऊपर से क्रश किए हुए पिस्ता से गार्निश करें। तैयार चॉकलेट-कोटेड स्टफ्ड डेट्स को कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने दें। इसके बाद इन्हें सर्व कर फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन को मीठा और यादगार बनाएं।

Updated on:
01 Aug 2026 05:05 pm
Published on:
01 Aug 2026 05:05 pm