Hindu Rituals: भाद्रपद महीने में पलंग पर सोना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान जमीन पर चटाई या दरी बिछाकर सोने से तप का फल मिलता है, आलस्य दूर होता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
Hindu Rituals: हिंदू धर्म में भादों में महीना काफी खास माना गया है। धर्मसिन्धु सहित कई ग्रंथों और पुराणों में इस महीने से जुड़े नियमों और सावधानियों का विस्तार से उल्लेख मिलता है। यह महीना चातुर्मास का हिस्सा होता है, इसलिए इसे पवित्र और तपस्या का काल माना जाता है। मान्यता है कि इस समय अगर व्यक्ति नियमों का पालन करता है तो देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, लापरवाही बरतने पर सेहत संबंधी दिक्कतें तो होती ही हैं, साथ ही दरिद्रता और मानसिक अशांति भी जीवन में आ सकती है।
पलंग पर न सोएं
भाद्रपद महीने में जमीन पर चटाई या दरी बिछाकर सोने की परंपरा बताई गई है। मान्यता है कि इससे तप का फल मिलता है और आलस्य दूर होता है।
दांपत्य संबंध से परहेज करें
इस महीने में दांपत्य संबंध से परहेज करने की बात कही गई है। साथ ही झूठ बोलने और दूसरों को धोखा देने से भी बचना चाहिए।
इन खाद्य पदार्थों से परहेज करें
भाद्रपद में मांसाहार, शहद, गुड़, हरी सब्जियां, मूली और बैंगन का सेवन वर्जित है। धार्मिक दृष्टि से ये अशुद्ध माने गए हैं और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय इन चीजों को खाने के लिए सही नहीं माना जाता।
नशे की वस्तुओं से दूरी बनाएं
शराब, भांग, तंबाकू जैसी चीजें इस महीने में बिल्कुल वर्जित हैं। इनका सेवन करने से शरीर अशुद्ध होता है और लक्ष्मी जी की कृपा भी दूर हो जाती है।
पंचगव्य का सेवन करें
धार्मिक ग्रंथों में भाद्रपद महीने में बीमारियों से बचने के लिए पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर) का सेवन करने की सलाह दी गई है।
तेल से बनी चीजें न खाएं
इस महीने में तेल से बनी तली-भुनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। यह पाचन पर बुरा असर डाल सकती हैं।