Sugar Free Holi Sweets: होली के खास मौके पर बनाएं यह स्वादिष्ट शुगर फ्री मिठाईयां। गुड़ या खजूर से तैयार करें यह हेल्दी मिठाईयां जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बेस्ट है। आसान रेसिपी के साथ त्योहार की मिठास को बनाएं और भी खास।
Sugar Free Holi Sweets: होली का त्योहार रंग, मिठाई और पकवानों के बिना अधूरा है। होली के त्योहार पर लोगों को मीठा खाने का बहुत मन करता है। लेकिन शुगर की समस्या वाले लोग गुजिया, मालपुआ और ठंडाई नहीं खा पाते। ऐसे में शुगर फ्री मिठाईयां सब अपने घर पर बनाकर खा सकते हैं। हमने आपके लिए तैयार की हैं 3 ऐसी शुगर फ्री रेसिपीज, जिनमें चीनी की जगह नेचुरल स्वीटनर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज या फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोग भी अब बिना टेंशन के मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं।
यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनको गुजिया का स्वाद भी चाहिए और चीनी से भी बचना है।
गुजिया बनाने के लिए: 4 कप मैदा, आधा चम्मच नमक, 5 बड़े चम्मच घी, 3 बड़े चम्मच एरिथ्रिटोल या मोंक फ्रूट स्वीटनर, 500 ग्राम मावा, सवा तीन चम्मच नारियल का बुरादा, 15-15 बारीक कटे काजू और बादाम, 20 किशमिश और आधा चम्मच इलायची पाउडर।
बनाने का तरीका
सबसे पहले मावा को मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक भूनें और ठंडा कर लें। अब इसमें मेवे, नारियल और एरिथ्रिटोल या मोंक फ्रूट स्वीटनर मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। दूसरी तरफ, मैदा में घी और नमक डालकर आटा गूंथ लें और 15 मिनट ढककर रखें। छोटी पूरियां बेलकर गुजिया के सांचे में रखें, बीच में तैयार की हुई स्टफिंग भरें। अब इन्हें मध्यम आंच पर घी में सुनहरा होने तक तलें और सोखने वाले कागज पर निकाल लें।
ठंडाई के बिना होली अधूरी है। बाजार वाली ठंडाई में भारी मात्रा में चीनी होती है, लेकिन आप इसे घर पर हेल्दी बना सकते हैं।
ठंडाई बनाने के लिए: एक चौथाई कप बादाम, काजू और पिस्ता लें। इसमें 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज और सौंफ, 2 चम्मच खसखस और इलायची पाउडर,1 चम्मच काली मिर्च, थोड़ी दालचीनी, जायफल और केसर मिलाएं।
बनाने का तरीका
एक गिलास बादाम मिल्क लें। इसमें चीनी या सिरप डालने के बजाय काजू, बादाम, पिस्ता का पेस्ट डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ताजी कुटी इलायची, सौंफ और केसर की पत्तियां मिलाएं। यह न केवल शरीर को ठंडक देगी, बल्कि आपके ब्लड शुगर को भी स्थिर रखेगी।
मालपुआ का नाम सुनते ही चाशनी याद आती है, लेकिन यह रेसिपी बादाम के आटे और गुड़ या खजूर से भी बन सकती है।
मालपुआ बनाने के लिए: आपको चाहिए आधा कप बादाम का आटा, 1 कप दूध, 2-3 चम्मच मलाई, आधा चम्मच सौंफ, 2 चम्मच देसी घी, केसर और इलायची। मिठास के लिए आप गुड़ या खजूर के पेस्ट को मिला सकते हैं।
बनाने का तरीका
एक बाउल में बादाम का आटा और मलाई मिलाएं। इसमें सौंफ और धीरे-धीरे दूध डालकर बिना गांठ वाला बैटर तैयार करें। मिठास के लिए अलग से पानी में गुड़ या खजूर का पेस्ट डालकर हल्का गर्म करें और छान लें। अब एक पैन में थोड़ा घी लगाएं और बैटर डालकर छोटे पैनकेक की तरह फैलाएं। धीमी आंच पर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेकें। ऊपर से मेवे सजाकर सर्व करें।
जरूरी टिप्स
इन शुगर-फ्री मिठाइयों को आप एयरटाइट कंटेनर में रखकर 2 से 3 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।