
Skincare Mistakes: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए लोग स्किन केयर में तरह-तरह के मॉइस्चराइजर शामिल करते हैं। लेकिन कई बार इसे लगाने के बाद चेहरे पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल दिखने लगते हैं। ऐसे में लगता है कि मॉइस्चराइजर में कुछ खराबी है, लेकिन ऐसे में हो सकता है कि गलती मॉइस्चराइजर चुनने में हुई हो। एक ही मॉइस्चराइजर सभी तरह की स्किन के लिए सही हो, ये जरूरी नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मॉइस्चराइजर खरीदते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।
पिंपल्स और दानों से बचने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर चुनना जरूरी होता है। ऑयली या पिंपल वाली स्किन के लिए गाढ़ी क्रीम के बजाय हल्का जेल या जेल-क्रीम टेक्सचर आमतौर पर बेहतर होता है। ड्राई स्किन वालों के लिए गाढ़ेपन वाली क्रीम अच्छी हो सकती है।
कुछ लोगों को लगता हैं कि ज्यादा क्रीम लगाने से स्किन ज्यादा मुलायम रहेगी। लेकिन ज्यादा मात्रा से स्किन भारी लगती है और पोर्स बंद हो सकते हैं। इसलिए अपने स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से ही लगाएं।
एक साथ कई सारे प्रोडक्ट्स लगाने से स्किन पर इरिटेशन, दाने और पिंपल जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से ही प्रोडक्ट्स चुनें और उन्हें सही तरीके से लेयर करें।
एक ही मॉइस्चराइजर हर मौसम के लिए सही नहीं होता। उमस भरे मौसम में भारी क्रीम ज्यादा चिपचिपी लगती है और पोर्स बंद कर सकती है। सर्दियों में वही क्रीम आरामदायक लग सकती है। इसलिए मौसम बदलने पर टेक्सचर भी बदलें।
कई लोग क्रीम लगाने के बाद दाने या पिंपल आने पर मॉइस्चराइजर लगाना ही छोड़ देते हैं। इससे स्किन ड्राई होकर खिंची-खिंची महसूस हो सकती है। इसलिए मॉइस्चराइजर बंद करने की जगह अपने स्किन टाइप के हिसाब से सही टेक्सचर वाला मॉइस्चराइजर चुनें।
बार-बार चेहरा धोना या हार्ड फेसवॉश इस्तेमाल करना
मॉइस्चराइजर के अलावा ज्यादा फेस धोने या हार्ड फेसवॉश से स्किन की ऊपरी परत कमजोर हो सकती है। ऐसे में स्किन ज्यादा तेल बनाने लगती है और पिंपल बढ़ सकते हैं। ऐसे में मॉइस्चराइजर बदलने के बदले माइल्ड क्लींजर चुनें और दिन में दो बार या जरुरत के अनुसार चेहरा धोएं।
टिप्स: नया मॉइस्चराइजर लेने पर पहले कान के पीछे या हाथ के पीछे थोड़ा सा लगाकर 24 से 48 घंटे पैच टेस्ट करके देखें। कोई जलन या लालिमा न हो, तभी चेहरे पर लगाएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।