लाइफस्टाइल

Tea Strainer Cleaning Hacks: चाय छननी पर जमी काली परत को साफ करने के लिए फॉलो करें शेफ कुणाल कपूर और पंकज भदौरिया के टिप्स 

Tea Strainer Cleaning Tips: चाय की छननी में जमी गंदगी की वजह से अगर आप इसे फेंककर नई छननी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप यहां बताए गए शेफ कुणाल कपूर और पंकज भदौरिया के टिप्स को फॉलो करके इसे आसानी से साफ कर सकते हैं।
2 min read
Jul 03, 2026
How To Clean Tea Strainer, Chef Kunal Kapoor Tea Strainer Hack
चाय छननी साफ करने के लिए Cleaning Tips image credit instagram/masterchefpankajbhadouria and chatgpt

Chai Ki Channi Saaf Kaise Kare: अगर आपकी चाय की छननी पर चाय की मोटी परत जम गई है और बार-बार धोने के बाद भी साफ नहीं हो रही है, तो आप यहां शेफ कुणाल कपूर और पंकज भदौरिया के हैक्स के साथ ही दिए गए दो टिप्स को फॉलो करके इसे साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

बेकिंग सोडा, विनेगर और डिशवॉश से करें सफाई

गंदी छननी को साफ करने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पतीले में उतनी मात्रा में पानी गर्म करें, जिसमें चाय छननी आसानी से पूरी तरह डूब जाए। अब पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा, थोड़ा डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा सा विनेगर डाल दें। इसके बाद छननी को इस मिश्रण में कुछ मिनट तक उबालें। फिर इसे बाहर निकालकर ब्रश और स्क्रबर की मदद से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। इससे चाय की जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

छननी साफ करने के लिए शेफ कुणाल कपूर का हैक करें फॉलो

अगर पहले टिप को फॉलो करने के बाद भी छननी साफ नहीं होती है, तो शेफ कुणाल कपूर का हैक फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए छननी को सीधे गैस की आंच पर गर्म करें। गर्म करने से छननी में जमी चाय की परत और डिपॉजिट जल जाते हैं। इसके बाद जब छननी थोड़ी ठंडी हो जाए, तो उसे स्क्रबर की मदद से अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें। इससे जिद्दी दाग भी आसानी से हट जाते हैं।

शेफ पंकज भदौरिया की आसान ट्रिक से साफ करें छननी

शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार गंदी छननी को साफ करने के लिए इसे गैस की आंच पर तब तक अच्छी तरह गर्म करें, जब तक इसमें से धुआं निकलना शुरू न हो जाए। ऐसा करने से इसमें जमी चाय की परत जलने लगती है। इसके बाद छननी को ठंडा होने दें। जब यह पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब इस पर डिशवॉश लिक्विड लगाकर ब्रश और स्क्रबर से अच्छी तरह साफ करें। इससे छननी फिर से चमकने लगेगी।

इनो और नींबू के रस का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर छननी पर जिद्दी दाग जम गए हैं, तो उसके ऊपर थोड़ा इनो डालें और फिर नींबू का रस निचोड़ दें। इसे करीब 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद डिशवॉश लिक्विड लगाकर ब्रश और स्क्रबर से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें।

Published on:
03 Jul 2026 11:14 am