13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे सजाएं पूजा घर, 3D कमल फूल, मिनी टेंपल स्टेप्स और हैंगिंग बेल्स से दें नया लुक 

 Navratri Day 4 Puja Ghar Decoration: नवरात्रि के चौथे दिन पूजा घर को नया और सुंदर लुक देने के लिए डेकोरेशन के कुछ आइडियाज तलाश रहे हैं, तो यहां रंगीन कागज से बने 3D कमल फूल, सीढ़ियों जैसा पूजा सेटअप, जालीदार डिजाइन और सजावटी घंटियों की मदद से मंदिर को खूबसूरती से सजाने के तरीके जान सकते हैं।
3 min read
Google source verification
Navratri Puja Room Decoration Idea

नवरात्रि के लिए Puja Room Decoration Ideas (representative image) image credit chatgpt

 Navratri Day 4 Puja Ghar Decoration: शारदीय नवरात्रि 2026 में अगर आप घर के मंदिर को रोजाना अलग-अलग थीम में सजाते हैं और चौथे दिन के लिए नया लुक तलाश रहे हैं, तो मां कूष्मांडा की पूजा के इस खास दिन पर कुछ आसान और यूनिक डेकोरेशन आइडियाज आजमा सकते हैं। इसके लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं है। कागज से बने 3D फूल, सीढ़ियों जैसा पूजा सेटअप, जालीदार बैकड्रॉप, सजावटी घंटियां और ताजे फूलों की मदद से पूजा घर को सुंदर लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन डेकोरेशन आइडियाज को घर पर कैसे तैयार कर सकते है।

Navratri Day 4 Puja Ghar Decoration के लिए 3D Lotus Flower Wall Decoration ट्राई करें

नवरात्रि 2026 में अगर आप पूजा घर को कुछ अलग तरीके से सजाना चाहते हैं, तो इस बार 3D Wall Decoration ट्राई कर सकते हैं। इसमें कागज से बने फूलों या दूसरे डिजाइन को दीवार पर इस तरह लगाया जाता है कि वे बाहर की तरफ उभरे हुए नजर आते हैं। इससे पूजा घर की दीवार सुंदर और अलग दिखती है। इसे बनाने के लिए गुलाबी, सफेद और गोल्डन रंग का मोटा कागज, कैंची और गोंद लें। सबसे पहले कागज से कमल की पंखुड़ियों के अलग-अलग आकार काटें। अब पंखुड़ियों के किनारों को हल्का मोड़कर उन्हें एक के ऊपर एक चिपकाएं। इससे फूल को 3D लुक मिलेगा। इसी तरह छोटे और बड़े कई फूल तैयार कर लें।
अब एक हल्का बोर्ड लेकर उस पर इन फूलों को अपनी पसंद के डिजाइन में लगाएं। बोर्ड को मंदिर के पीछे रखें और बीच में मां दुर्गा की फोटो के लिए जगह छोड़ दें। आप चाहें तो फूलों के बीच छोटे सुनहरे पत्ते भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि कागज की सजावट दीये और अगरबत्ती से दूर रहे।

Small Temple Decoration के लिए Mini Temple Steps से कम जगह में सजाएं पूजा का सामान

अगर घर में मंदिर छोटा है और पूजा का सामान रखने की जगह कम है, तो Mini Temple Steps Decoration एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसमें अलग-अलग ऊंचाई वाले स्टैंड को सीढ़ियों की तरह लगाकर पूजा का सामान सजाया जाता है। इससे मंदिर में रखी हर चीज साफ नजर आती है और सजावट भी व्यवस्थित दिखती है। इसे बनाने के लिए मजबूत कार्डबोर्ड के डिब्बे, लकड़ी के छोटे स्टैंड या तैयार राइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। तीन अलग-अलग ऊंचाई वाले स्टैंड लें और उन्हें इस तरह रखें कि पीछे वाला स्टैंड सबसे ऊंचा हो। सबसे ऊपर मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति रखें। बीच वाले स्टैंड पर फूलों की कटोरी और सजावटी सामान रखें, जबकि सामने पूजा की थाली के लिए जगह छोड़ें।
अब सभी स्टैंड को लाल, पीले या सुनहरे रंग के कपड़े से कवर करें। एक जैसे रंग का इस्तेमाल करने से पूरा सेटअप अच्छा लगेगा। चाहें तो स्टैंड के किनारों पर छोटी फूलों की माला भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि सभी स्टैंड मजबूत हों और मूर्ति या पूजा का सामान रखने पर हिलें नहीं।

Navratri Temple Decoration में Jali Backdrop Decoration और LED Lights से बनाएं खूबसूरत Effect

पूजा घर को मॉडर्न और अलग लुक देने के लिए Jali Backdrop Decoration का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिजाइन में जालीदार पैनल के पीछे LED लाइट लगाई जाती है। जब रोशनी जाली के कटवर्क से होकर दीवार पर पड़ती है, तो सुंदर पैटर्न बनते हैं। इससे मंदिर के पीछे की खाली दीवार भी आकर्षक नजर आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मंदिर के पीछे की दीवार की लंबाई और चौड़ाई नाप लें। इसके बाद बाजार से तैयार जालीदार पैनल खरीद सकते हैं। अगर इसे खुद बनाना चाहते हैं, तो मोटे कार्डबोर्ड पर गोल, चौकोर या ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाकर कटिंग की मदद से पैटर्न तैयार करें।पैनल बनाने के बाद इसे मंदिर के पीछे लगाने के बाद LED लाइट रखें ताकि रोशनी जाली से होकर दीवार पर पड़े।

Hanging Bells Decoration से पूजा घर को दें Traditional और Modern Temple Look

नवरात्रि में मंदिर को सजाने के लिए घंटियों का इस्तेमाल आम है, लेकिन इन्हें एक ही लाइन में लगाने के बजाय अलग-अलग ऊंचाई पर टांगकर नया डिजाइन बनाया जा सकता है। Hanging Bells Decoration में छोटी-बड़ी घंटियों को एक फ्रेम पर इस तरह लगाया जाता है कि वे कई लेयर में दिखाई दें। इससे पूजा घर को ट्रेडिशनल और मार्डन दोनों तरह का लुक मिल सकता है।

Fresh Flower Temple Decoration के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाएं पूजा घर

नवरात्रि में पूजा घर को सजाने के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे के फूलों की माला को मंदिर के ऊपर या दोनों तरफ लगा सकते हैं। चाहें तो मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति के आसपास भी फूलों से सजावट कर सकते हैं।

Navratri Puja Ghar Decoration करते समय इन जरूरी Safety Tips का रखें ध्यान

  • पूजा घर को सजाने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई करें।
  • सजावट के लिए घर में मौजूद कपड़े, फूल और दूसरे सामान का इस्तेमाल करें।
  • मंदिर में पूजा की थाली, प्रसाद और जरूरी सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह छोड़ें।
  • दीये और अगरबत्ती को कपड़े, कागज और फूलों से दूर रखें।