
How To Clean Yellow Teeth: पीले दांत होना आज के समय में एक आम समस्या है। अगर आप भी दांतों के पीलापन से परेशान हैं और महंगे ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए बिना घर पर ही इन्हें साफ करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए DIY टीथ व्हाइटनिंग टिप्स अपना सकते हैं। साथ ही डॉक्टर से जानेंगे कि दांतों को सफेद करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि दांत पीले होने के पीछे क्या वजह हो सकती है, ताकि दांतों को नुकसान से बचाया जा सके।
अगर आप दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय खोज रहे हैं, तो सरसों के तेल में नमक और लौंग का पाउडर मिलाकर दांत साफ कर सकते हैं। इसको नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से दांतों की सतह पर जमे दाग कम होने लगते हैं, जिससे दांत पहले की तुलना में साफ दिखाई देने लगते हैं।
अगर रोज दो बार ब्रश करने के बाद भी दांत पीले दिखते हैं, तो इसकी वजह सिर्फ सफाई की कमी नहीं होती। चाय, कॉफी, तंबाकू और पान जैसी चीजों के लगातार सेवन से दांतों की ऊपरी सतह पर जमे दाग भी दो सकते हैं, जिससे दांत पीले नजर आने लगते हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा मिलाकर दांत रगड़ना, सिरका लगाना, चारकोल टूथपेस्ट या अलग अलग व्हाइटनिंग पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इनमें मौजूद कुछ तत्व दांतों की ऊपरी परत यानी एनामेल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या भी हो सकती है। इसके बदले आप डॉक्टर की सलाह से दांतों को साफ और सफेद करने के लिए व्हाइटनिंग जेल, व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स और व्हाइटनिंग टूथपेस्ट जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ध्यान दें, अगर दांतों का पीलापन लंबे समय से बना हुआ है, तो सबसे पहले डेंटिस्ट से जांच कराएं। पीलापन किस वजह से है, यह पता चलने के बाद ही दांतों को सफेद करने का सही और सुरक्षित तरीका चुना जा सकता है।