लाइफस्टाइल

भीड़-भाड़ से हो गए हैं बोर? तो बजट में इस ‘हिडन जेम’ का करें ट्रिप प्लान, यहां न शोर है, न भागदौड़!

Ziro Valley Tour Plan: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना चाहते हैं और सुकून की तलाश में हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको गर्मी से राहत मिलने के साथ ही कुछ नया एक्सप्लोर करने को मिलेगा।

2 min read
Apr 27, 2026
Ziro Valley Travel Guide| image credit gemini

Ziro Valley Travel Guide: समर वेकेशन ट्रिप प्लान कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं? तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। आज की इस स्टोरी में हम अरुणाचल प्रदेश की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 5500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह हिल स्टेशन चारों तरफ से हरे-भरे खेतों, देवदार के ऊंचे पेड़ों और बांस के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की सबसे खास बात है यहां की अपातानी जनजाति, जिनकी सादगी और खेती करने का अनूठा तरीका इसे दुनिया में मशहूर बनाता है। ऐसे में अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और सुंदर जगह की तलाश में हैं, तो जीरो वैली आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें

अगर हिम्मत है, तो ही करें भारत के इस गांव की ट्रिप प्लान! यहां के बच्चे-बच्चे को आता है ब्लैक मैजिक?

जीरो वैली में घूमने के लिए मशहूर जगहें (Best Places to Visit in Ziro Valley)


जीरो वैली में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। आप अपने ट्रिप की शुरुआत टैली वैली वन्यजीव अभयारण्य (Talley Valley Wildlife Sanctuary) से कर सकते हैं, जो नेचर लवर्स और ट्रैकर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां फर्न, ऑर्किड और बांस के घने जंगल मौजूद हैं, जो ट्रैकिंग के लिए बेस्ट हैं। यहां की जैव-विविधता और प्राकृतिक शांति फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है। वहीं, तारिन फिश फार्म (Tarin Fish Farm) यहां की एक अनोखी जगह है, जहां पहाड़ों पर मछली पालन का काम होता है।

इसके अलावा अगर आप फूलों के शौकीन हैं, तो टिपी ऑर्किड रिसर्च सेंटर (Tipi Orchid Research Centre) जरूर जाएं, जहां आप ऑर्किड की लगभग 1000 अलग-अलग प्रजातियां देख सकते हैं। इसके अलावा, जीरो पुतु (Zero Puttu) एक शानदार स्पॉट है। यहां से पूरी घाटी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है।

जीरो वैली कैसे पहुंचें? (How to Reach)


जीरो वैली तक पहुंचने के लिए सबसे सुविधाजनक हवाई अड्डा ईटानगर का डोनी पोलो एयरपोर्ट (होलोंगी) है, जहां से आप टैक्सी लेकर जीरो तक पहुंच सकते हैं। जोरहाट एयरपोर्ट भी एक विकल्प है, लेकिन डोनी पोलो एयरपोर्ट अब बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसके अलावा, अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो असम का उत्तर लखीमपुर रेलवे स्टेशन (NLP) सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। वहां उतरने के बाद आप टैक्सी या बस ले सकते हैं, जो आपको 4-5 घंटे में जीरो वैली पहुंचा देगी।

यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें (Important Travel Tips)


जीरो वैली जाने से पहले एक चीज का ध्यान जरूर रखें कि अरुणाचल प्रदेश एक प्रतिबंधित क्षेत्र है, इसलिए यहां जाने के लिए आपको इनर लाइन परमिट (ILP) लेना अनिवार्य है। अच्छी बात यह है कि अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब आसानी से अप्लाई करके प्राप्त कर सकते हैं या फिर ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। बिना ILP के आपको यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी, इसलिए अपनी ट्रिप प्लान करते समय इन्हें पहले ही तैयार जरूर कर लें।

जीरो वैली जाने के लिए सही समय (Best Time to Visit)


जीरो वैली का मौसम लगभग पूरे साल अच्छा रहता है, लेकिन अक्टूबर से अप्रैल का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। अप्रैल से जून के बीच यहां गर्मियों का मौसम होता है, जहां तापमान 6 से 20 डिग्री के आसपास रहता है और आप हल्के कपड़ों में यहां घूम सकते हैं। मानसून के दौरान यहां बहुत हरियाली होती है, लेकिन रास्तों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहता है, इसलिए इस दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए। वहीं, अक्टूबर से मार्च के बीच यहां सर्दियां होती हैं, जो घूमने के लिए बहुत अच्छी हैं, बस दिसंबर-जनवरी की कड़ाके की ठंड को देखते हुए आपको साथ में भारी ऊनी कपड़े लाने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें

Best Summer Destination: नो कचरा, नो भिखारी और नो हॉर्न, भारत के इस अनोखे शहर में मिलेगा असली सुकून
Updated on:
27 Apr 2026 08:30 am
Published on:
27 Apr 2026 08:26 am
Also Read
View All