लाइफस्टाइल

Underarm Care Tips: पसीने की बदबू से हैं परेशान? फिटकरी से लेकर DIY पाउडर तक ये 4 उपाय अपनाकर रखें अंडरआर्म फ्रेश

How To Remove Underarm Odor: अंडरआर्म से आने वाली बदबू से बिना केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए कैसे राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े आसान और असरदार टिप्स।
2 min read
Jul 16, 2026
Natural Underarm Odor Treatment, Underarm Smell Home Remedy
अंडरआर्म Care Tips/ (representative image) image credit gemini

Underarm Odor Home Remedies: आज के समय में अंडरआर्म की बदबू दूर करने के लिए लोग महंगे और केमिकल से भरे कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनसे कुछ समय के लिए बदबू तो कम हो जाती है, लेकिन कई बार इनके ज्यादा इस्तेमाल से अंडरआर्म काले पड़ने लगते हैं। साथ ही, इनकी खुशबू खत्म होने के बाद फिर से बदबू आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां बताए गए आसान घरेलू उपाय अपनाकर बदबू से राहत पाने के साथ अपने पैसे भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं अंडरआर्म की बदबू दूर करने और उन्हें फ्रेश व ड्राई रखने के लिए क्या करना चाहिए।

नींबू का करें इस्तेमाल

नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक नींबू का एक टुकड़ा अंडरआर्म पर हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद सामान्य तरीके से नहा लें। अगर स्किन पर कट, रैश या जलन हो, तो नींबू का इस्तेमाल न करें।

नहाने के बाद लगाएं फिटकरी

अगर अंडरआर्म की बदबू से परेशान रहते हैं, तो नहाने के बाद अंडरआर्म में फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नहाने के बाद अंडरआर्म को अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद हल्की गीली फिटकरी को अंडरआर्म पर धीरे-धीरे रगड़ें। कुछ मिनट बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम हो सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

एप्पल साइडर विनेगर में भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं। नहाने के बाद कॉटन की मदद से थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर अंडरआर्म पर लगाएं। इसे सुबह और रात सोने से पहले इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर रात में नहाते नहीं हैं, तो पहले अंडरआर्म को साफ तौलिए से पोंछ लें, फिर विनेगर लगाएं।

लगाएं डीआईवाई पाउडर

फिटकरी लगाने के बाद आने वाले पसीने से अंडरआर्म को सूखा रखने के लिए आप केमिकल वाले पाउडर की जगह डीआईवाई पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच नीम पाउडर और एक चम्मच गुलाब पाउडर को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को किसी सूखे डिब्बे में भरकर रख लें।

इसे हर बार नहाने के बाद अंडरआर्म को अच्छी तरह सुखाएं और फिर इस पाउडर को हल्का सा डस्ट कर लें। चावल का आटा पसीना सोखने में मदद करता है। नीम पाउडर बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है, जबकि गुलाब पाउडर अंडरआर्म को फ्रेश रखने और हल्की खुशबू देने में मदद करता है।

इसके अलावा आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच कॉर्न स्टार्च मिलाकर भी पाउडर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नमी सोखने और बदबू कम करने में मदद कर सकता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अंडरआर्म की बदबू दूर करने के लिए अंडरआर्म को हमेशा अच्छी तरह साफ और सूखा रखें। कॉटन के ढीले कपड़े पहनें, ताकि हवा आसानी से निकल सके। अगर बदबू बहुत ज्यादा आती है या घरेलू उपाय करने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

Updated on:
16 Jul 2026 01:40 pm
Published on:
16 Jul 2026 01:37 pm