लाइफस्टाइल

Tourist Places: खोले के हनुमान जी से लेकर किशन बाग तक, जयपुर में संडे ईवनिंग बिताने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें 

Jaipur Tourist Places List: संडे ईवनिंग में टूरिस्ट जगहों की भीड़भाड़ से दूर आप खोले के हनुमान जी जयपुर, गुप्त वृंदावन जयपुर, सेंट्रल पार्क जयपुर, किशन बाग जयपुर और बायोलॉजिकल पार्क जैसी 5 जगहों पर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
2 min read
Jun 28, 2026
Jaipur Sightseeing Places, Jaipur Evening Places
5 Jaipur Family Outing Place| (representative image)image credit chatgpt

Jaipur Family Outing Places: परिवार या दोस्तों के साथ अगर आज शाम जयपुर में घूमने का प्लान बना रहे हैं और किसी कम भीड़भाड़ वाली जगह पर जाना चाहते हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके काम आ सकती है। हम 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको सुकून, हरियाली, प्राकृतिक नजारों और शांत माहौल का आनंद मिलेगा। इन जगहों की खास बात यह है कि यहां बच्चे और बड़े, दोनों अच्छा समय बिता सकते हैं। आइए जानते हैं जयपुर की 5 ऐसी जगहों के बारे में, जो संडे ईवनिंग आउटिंग के लिए बेस्ट हैं।

खोले के हनुमान जी

परिवार के साथ धार्मिक और शांत माहौल में समय बिताना चाहते हैं, तो खोले के हनुमान जी जा सकते हैं। पहाड़ियों के बीच बना यह मंदिर शाम के समय बेहद खूबसूरत नजर आता है। यहां दर्शन के साथ-साथ आसपास के प्राकृतिक नजारों का भी आनंद लिया जा सकता है। अगर आपके पास समय है, तो आप ट्रैकिंग करके या रोपवे से वैष्णो देवी भी जा सकते हैं।

गुप्त वृंदावन

अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर कुछ समय सुकून से बिताना चाहते हैं, तो गुप्त वृंदावन एक अच्छी जगह है। इसे कुछ लोग अक्षर पात्र के नाम से भी जानते हैं। फैमिली के साथ शाम की आरती में शामिल होने के बाद खिचड़ी का प्रसाद ले सकते हैं। इसके बाद यहां के बड़े और खुले गार्डन में बैठकर परिवार या अपने साथी के साथ सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

सेंट्रल पार्क

जयपुर का सेंट्रल पार्क संडे ईवनिंग वॉक के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आप परिवार के साथ टहल सकते हैं, बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं और खुली हवा का आनंद ले सकते हैं।

किशन बाग

प्रकृति प्रेमियों के लिए किशन बाग किसी खूबसूरत ठिकाने से कम नहीं है। अरावली की पहाड़ियों के बीच बना यह स्थान शाम के समय बेहद खूबसूरत लगता है। यहां का शांत माहौल आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है।

बायोलॉजिकल पार्क

अगर बच्चों के साथ घूमने का प्लान है, तो बायोलॉजिकल पार्क जा सकते हैं। यहां कई तरह के वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है, जिससे बच्चों को नई चीजें सीखने का अवसर भी मिलता है।

Published on:
28 Jun 2026 04:57 pm