लाइफस्टाइल

जानिए Daruma Doll की कीमत, जिसे जापान से लेकर भारत आएंगे PM Modi

Daruma Doll : जापान यात्रा के दौरान टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी को शोरिनजान मंदिर के मुख्य पुजारी ने दारुमा डॉल तोहफे में दिया। आइए, दारुमा डॉल की कीमत और खासियत जानते हैं।

2 min read
Aug 29, 2025
शोरिनजान मंदिर के मुख्य पुजारी पीएम मोदी को गिफ्ट देते हुए | फोटो सोर्स- DD News

Daruma Doll Price : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए जापान यात्रा पर हैं। यहां पर पीएम मोदी को एक स्पेशल डॉल गिफ्ट में मिली है। इस डॉल को लेकर चर्चा हो रही है। टोक्यो के मशहूर शोरिनजान मंदिर के मुख्य पुजारी की ओर से ये तोहफा भेंट किया गया है। जापान में इस गुड़िया को घर पर रखने का क्रेज है। इस जापानी दारुमा डॉल की कीमत (Daruma Doll Japan) क्या है और इसका महत्व क्या है, आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

मोदी की जापान यात्रा: भारत के साथ रिश्तों में कैसे आई नई रफ्तार, जानिए

Daruma Doll Japan : भगवान से कम नहीं ये डॉल

जापानी के फेमस मंदिर के पुजारी ने इसे तोहफे के तौर पर दिया है। जापान में इस डॉल को भगवान की तरह माना जाता है। वहां पर घरों में इसे रखा जाता है। इसे सुख-समृद्धि के तौर पर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस गुड़िया के कारण घर में भगवान की कृपा बनी रहती है। ये सौभाग्य, दृढ़ संकल्प और सफलता का प्रतीक है। लक्ष्य प्राप्त करने या सफलता के लिए लोग इसे घर पर रखते हैं। इस डॉल का संबंध बोधिधर्म, या जापानी में दारुमा से जुड़ा है। 5वीं शताब्दी के एक बौद्ध संत से इस डॉल का इतिहास जुड़ा है।

दारुमा का क्या है मतलब?

बोधिधर्म को जापान में “दरुमा” कहा जाता है। चूंकि, भारत के मदुरै के एक बौद्ध भिक्षु थे और 6वीं शताब्दी में चीन और फिर जापान पहुचे थे। ये उनसे जुड़ी है इसलिए बौध्द धर्म से जुड़े होने के कारण इसे दरुमा डॉल कहा जाता है।

Daruma Doll Price In India : जापानी दारुमा डॉल की कीमत

जापानी दारुमा डॉल को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ये ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है। अगर ऑनलाइन इस डॉल की कीमत देखी जाए तो करीब 5-8 हजार रुपए के बीच है। हालांकि, अगर आप पूर्ण रूप से जापान में तैयार दारुमा डॉल को खरीदेंगे तो इसकी कीमत अधिक हो सकती है।

कैसी होती है ये दारुमा डॉल?

दारुमा डॉल राउंड शेप की लकड़ी या कागज से बनी गुड़िया होती है। इसे खास तौर पर बनाया जाता है और इसका आधार भारी होता है, इसलिए इसे गिराने पर यह फिर खड़ी हो जाती है। इसके रंग और आकार भी आकर्षित करते हैं। ये लाल रंग की होती है।

Also Read
View All

अगली खबर