
Short Height Girls Fashion Tips: कम हाइट होने के बाद भी सही फिटिंग और सही स्टाइल के कपड़ों का चुनाव करके लंबा दिख जा सकता हैं। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम कुछ स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप लंबी दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिख सकती हैं।
अगर आपकी हाइट कम है तो ऐसे पैंट चुनें जो आपके पूरे पैरों तक आएं और टखनों से ऊपर खत्म न हों। इससे पैरों की लंबाई ज्यादा दिखाई देती है और शरीर लंबी नजर आती है।
कम हाइट वाले लोगों के लिए हाई वेस्टेड जींस, ट्राउजर, स्कर्ट और पैंट अच्छे विकल्प होते हैं। हाई वेस्टेड कपड़े पैरों को लंबा दिखाने का मदद करने के साथ ही शरीर का अनुपात भी संतुलित दिखाते हैं।
ड्रेस या स्कर्ट चुनते समय उसकी लंबाई पर ध्यान देना जरूरी है। घुटनों तक या घुटनों से थोड़ा नीचे आने वाली ड्रेस हाइट को कम दिखा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि या तो शॉर्ट ड्रेस पहनें या फिर लंबी ड्रेस चुनें। इससे शरीर का अनुपात बेहतर दिखाई देता है और हाइट भी ज्यादा लगती है।
लंबी बॉडीकॉन ड्रेस शरीर की शेप को अच्छे से उभारती है और एक सीधी लाइन बनाती है, जिससे व्यक्ति लंबा दिखाई देता है।
जींस या पैंट के साथ टॉप और शर्ट स्टाइल करते समय हमेशा टक-इन कर पहनें। इससे शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ नहीं लगता और पूरा लुक ज्यादा संतुलित दिखाई देता है।
जब पूरे आउटफिट में एक जैसा रंग होता है तो शरीर की लंबाई ज्यादा दिखाई देती है। इसलिए मोनोक्रोमैटिक लुक यानी ऊपर और नीचे एक ही या मिलते-जुलते रंग के कपड़े कम हाइट वाले लोगों के लिए सही होता है। इस तरह के लुक काफी क्लासी और एलिगेंट भी लगते है।
एथनिक कपड़े पहनते समय सूट और सलवार को कोशिश करें कि एक ही रंग का लें। इसके साथ ही दुपट्टे से गले और हाथ को ढकने के बजाय दुपट्टे को एक साइड में पिन से सिक्योर करें। साथ ही काले या मैचिंग डार्क रंग के ज्यादा लंबे हील्स के बजाय बैलेन्स और न्यूड रंग की हील्स का चुनाव करें।