लाइफस्टाइल

Kareena Kapoor Diet: ना महंगी, ना विदेशी, करीना कपूर की सुपरफूड लिस्ट में लौकी, जानिए क्यों है गट हेल्थ हीरो

Kareena Kapoor Diet: चमकदार डाइट ट्रेंड्स और विदेशी सुपरफूड्स के दौर में करीना कपूर खान आज भी सादगी पर भरोसा करती हैं। उनकी थाली में न तो महंगे नाम होते हैं और न ही फैंसी एक्सपेरिमेंट्स, बल्कि ऐसी सब्जियां होती हैं जो शरीर के साथ-साथ पाचन तंत्र का भी ख्याल रखें।

2 min read
Jan 21, 2026
Bottle gourd in celebrity diet|फोटो सोर्स – Patrika.com

Kareena Kapoor Diet: फिटनेस और सादगी जब एक साथ आती है, तो उसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं करीना कपूर खान। ट्रेंडिंग डाइट्स और फैंसी सुपरफूड्स से अलग, करीना हमेशा घर के खाने, मौसमी सब्जियों और देसी विकल्पों की वकालत करती रही हैं। इसी कड़ी में जब उनसे एक ऐसी सब्जी चुनने को कहा गया जो उनके लिए “सुपरपावर” है, तो उनका जवाब था लौकी।2023 में CNBC TV18 से बातचीत के दौरान करीना ने साफ कहा कि उन्हें लौकी बेहद पसंद है। उनके मुताबिक, यह सब्जी पेट के लिए बहुत हल्की और फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि कई बार दवाइयों की जगह वह लौकी का सूप, सादा सलाद या हल्की-सी सब्जी खाना पसंद करती हैं। करीना मानती हैं कि लौकी भले ही ग्लैमरस न लगे, लेकिन असर के मामले में यह किसी सुपरफूड से कम नहीं।

ये भी पढ़ें

Virat Kohli Diet Plan: जिस डाइट ने विराट कोहली को बनाया सुपरफिट, वही 30 के बाद आपको भी दे सकती है नई एनर्जी

लौकी भरोसेमंद देसी सब्जी

लौकी भारतीय रसोई का पुराना हिस्सा रही है। स्वाद में भले ही यह बहुत तीखी या मसालेदार न हो, लेकिन सेहत के लिहाज से इसके फायदे गिनाना मुश्किल है। यह सब्जी हल्की, ठंडी तासीर वाली और पचाने में आसान मानी जाती है, यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग आराम से खा सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए क्यों है बेस्ट?- एक्सपर्ट

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों डॉ. अर्जुन राज के अनुसार, लौकी में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन बेहतर होता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पेट को भरा रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करता है। गर्मियों और मानसून के मौसम में, जब भारी खाना परेशानी बढ़ा सकता है, लौकी शरीर को ठंडक और राहत देती है।लौकी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है और पाचन तंत्र को साफ रखती है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं।

वजन घटाने से लेकर स्किन तक फायदेमंद

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लौकी एक बेहतरीन विकल्प है। यह पेट भरती है, लेकिन भारीपन नहीं देती। एसिडिटी, कब्ज या बीमारी के बाद रिकवरी के दौरान भी यह सब्जी आराम देती है। इसके अलावा, लौकी शरीर को एनर्जी देने और स्किन को हेल्दी रखने में भी मददगार मानी जाती है।

हर उम्र, हर डाइट के लिए सही

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, लौकी हर किसी के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है। डायबिटीज, हार्ट डिजीज या मोटापे जैसी लाइफस्टाइल समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह एक स्मार्ट फूड चॉइस है।

कितने तरीकों से खा सकते हैं लौकी?

लौकी का स्वाद न्यूट्रल होता है, इसलिए इसे कई तरह से पकाया जा सकता है सूप, हल्की सब्जी, रायताया फिर स्मूदी के रूप में भी। बस एक बात का ध्यान रखें, अगर लौकी कड़वी लगे, तो उसे खाने से बचें, क्योंकि कड़वी लौकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Fitness Tips: जवानों को फेल कर रहे हैं ये 73 साल के दादाजी! रोज 100 पुश-अप्स और हेल्दी डाइट है असली राज

Also Read
View All

अगली खबर