लाइफस्टाइल

Kitchen Hacks: किचन सिंक से बदबू आ रही है, पानी नहीं बह रहा या गंदा दिख रहा है? तो इन 5 तरीकों से करें साफ 

Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक में जमी गंदगी को कैसे साफ करें, अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके इसे आसानी से साफ कर सकते हैं।
2 min read
Jul 10, 2026
Kitchen Sink Cleaning, Unclog Kitchen Sink Cleaning Hacks
सिंक Cleaning Hacks (representative image) image credit chatgpt

How To Clean Kitchen Sink: किचन सिंक में रोजाना थोड़ी-थोड़ी गंदगी जमा होने से यह जाम हो जाता है, जिसके चलते इसमें से पानी निकलना बंद हो जाता है और बर्तन धोने में परेशानी होने लगती है। साथ ही यह देखने में भी खराब लगता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यहां बताए गए 5 टिप्स को फॉलो करके अपने सिंक को साफ और चमकदार बना सकते हैं। साथ ही सिंक से आने वाली बदबू भी पहले के मुकाबले कम हो सकती है। आइए जानते हैं।

1. बंद सिंक को खोलने के लिए करें ये उपाय

अगर किचन का सिंक बंद हो गया है और पानी नहीं निकल रहा है, तो सबसे पहले सिंक में जमा गंदगी को निकाल दें। इसके बाद सिंक में एक कप बेकिंग सोडा और एक कप सफेद सिरका डाल दें। इसके बाद इसे ऐसे ही दो घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसे रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं। अगले दिन गर्म पानी डालकर सिंक को फ्लश करें। इससे पाइप में जमा गंदगी निकलने के साथ ही पहले की तुलना में बदबू आना भी कम हो जाएगा।

2. स्टील सिंक साफ करने के लिए टिप्स

अगर स्टील का सिंक पुराना हो गया है, तो उसे सबसे पहले डिशवॉश लिक्विड से साफ करें। इसके बाद स्क्रबर पर थोड़ा सा टूथपेस्ट या बेकिंग सोडा लगाकर पूरे सिंक को हल्के हाथ से रगड़ें। इससे पानी के निशान, हल्के दाग और मैल साफ हो जाएंगे।

3. डिटर्जेंट और सिरके से करें डीप क्लीनिंग

एक बर्तन में लिक्विड डिटर्जेंट, टूथपेस्ट और सफेद सिरका मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को पूरे सिंक पर अच्छी तरह लगा दें। इसके बाद ऊपर से बेकिंग सोडा या नींबू का रस डालें। अब स्क्रबर या नींबू के छिलके से धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें। अगर सिंक बहुत ज्यादा गंदा है, तो इस मिश्रण को लगाने के बाद इसे दो से चार घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद दोबारा स्क्रब करें और साफ पानी से धो लें।

4. नल की भी करें सफाई

सिंक के साथ-साथ नल पर भी पानी के दाग और जंग जैसी परत जम जाती है। नल पर भी यही सफाई वाला मिश्रण लगाएं। कुछ मिनट बाद स्क्रबर या कपड़े से साफ करें। इससे नल की चमक वापस आ सकती है।

5. नमक और शैंपू का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

सिंक साफ करने के लिए सिंक पर शैंपू और नमक अच्छी तरह फैलाने के बाद स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें।अगर दाग ज्यादा पुराने हैं, तो इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। कुछ मिनट बाद सिंक को साफ पानी से धो दें। ध्यान रखें कि अलग-अलग धातु और सिंक की फिनिश पर इस तरीके का असर अलग हो सकता है। इसलिए इसे पहले सिंक के किसी छोटे हिस्से पर आजमाना बेहतर रहेगा।

सिंक को साफ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • बर्तन धोने के बाद सिंक को साफ पानी से जरूर धोएं।
  • ड्रेन की जाली रोज साफ करें, ताकि कचरा जमा न हो।
  • सब्जियों के छिलके और बचा हुआ खाना सीधे सिंक में न डालें।
  • सप्ताह में एक बार बेकिंग सोडा और सिरके से सफाई करें।
  • सिंक को सूखे कपड़े से पोंछने पर उसकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है।
Updated on:
10 Jul 2026 10:31 am
Published on:
10 Jul 2026 10:26 am