लाइफस्टाइल

Medha Rana Border 2: 13 साल का एज गैप, लेकिन स्क्रीन पर दिखी परफेक्ट केमिस्ट्री, ‘बॉर्डर 2’ की हीरोइन के फैशन और लव लाइफ पर एक नजर

Medha Rana Border 2: एक ओर जहां फिल्म की कहानी और देशभक्ति के एंगल पर चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों की नजरें इसकी नई हीरोइन पर टिकी हुई हैं। वरुण धवन के अपोजिट नजर आने वाली मेधा राणा अपने डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां।

2 min read
Jan 14, 2026
Border 2 heroine Medha Rana|फोटो सोर्स- medhaarana/Instagram

Medha Rana Border 2: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट (Border 2 reason date 23 January) जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़े हर किरदार को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। एक ओर जहां कहानी और देशभक्ति के एंगल पर बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों की नजरें फिल्म की नई हीरोइन पर टिक गई हैं। इस बार वरुण धवन के अपोजिट नजर आने वाली मेधा राणा अपने डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में हैं। 13 साल के एज गैप के बावजूद स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मॉडलिंग और फैशन वर्ल्ड से आईं मेडहा न सिर्फ अपने स्टाइल स्टेटमेंट बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ की इस नई स्टार के फैशन सेंस और लव लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

ये भी पढ़ें

Border2 New Song: ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल गाना ‘जाते हुए लम्हे’ रिलीज, ताजा हुई ‘बॉर्डर’ की यादें

13 साल का एज गैप, फिर भी कैमरे पर जादू

मेधा राणा का जन्म 25 दिसंबर 1999 को हुआ, जबकि वरुण धवन 24 अप्रैल 1987 को जन्मे हैं। दोनों के बीच करीब 12–13 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन इंडस्ट्री में उम्र से ज्यादा मायने स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री की होती है और शुरुआती चर्चा यही कहती है कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर जबरदस्त है।

आर्मी बैकग्राउंड से ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर (Who Is Medha Rana)

मेधा आर्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता की पोस्टिंग के दौरान वे बेंगलुरु में रहीं और महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की। अनुशासन और सादगी उनकी पर्सनैलिटी में साफ झलकती है। बाद में उन्होंने मुंबई का रुख किया, जहां से उनका प्रोफेशनल सफर तेजी से आगे बढ़ा।

अब तक के प्रोजेक्ट्स, छोटे रोल, मजबूत छाप

मेधा ने 2022 में रिलीज हुई वेब सीरीज London Files से एक्टिंग डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने माया रॉय का किरदार निभाया। इसके बाद Friday Night Plan में भी उनकी मौजूदगी सराही गई। सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद उन्होंने अपनी नेचुरल परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा।

शिक्षा और प्रोफेशनल ग्रोथ

मेधा ने चंडीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल और बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से BBA (2016–2019) किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने 2018 में मुंबई स्थित DDB Mudra Group में मार्केटिंग कम्युनिकेशन की इंटर्नशिप भी की, जो उनके मल्टी-डायमेंशनल प्रोफाइल को दर्शाता है।

हर लुक में सादगी की चमक

फैशन के मामले में मेधा राणा मिनिमलिज्म को पसंद करती हैं। उन्हें न तो हेवी मेकअप पसंद है और न ही ओवर-द-टॉप स्टाइलिंग, लेकिन चाहे साड़ी हो या वेस्टर्न लुक हर अंदाज में उनकी सादगी और आत्मविश्वास साफ झलकता है। यही वजह है कि उनका हर लुक अलग पहचान बना लेता है।सोशल मीडिया पर भी मेधा काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर @medhaarana नाम से उनके करीब 1.97 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने फैशन लुक्स, फोटोशूट्स और प्रोफेशनल अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।

मेधा की लव लाइफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेधा इस वक्त सिंगल हैं और उनका पूरा फोकस अपने काम पर है। इससे पहले वह शंतनु महेश्वरी के साथ रोमांटिक OTT सीरीज Ishq In The Air में नजर आ चुकी हैं। ऑन-स्क्रीन रोमांस के बावजूद, ऑफ-स्क्रीन उनकी जिंदगी फिलहाल शांत और प्राइवेट बताई जाती है।

ये भी पढ़ें

Suniel Shetty Video: फूट-फूटकर रोए सुनील शेट्टी, ‘बॉर्डर 2’ में एक इच्छा रह गई अधूरी, बोले- काश मैं…

Published on:
14 Jan 2026 11:26 am
Also Read
View All

अगली खबर