लाइफस्टाइल

Mosquitoes Bite After Rain: बारिश के बाद आपको मच्छर ज्यादा काटते हैं, Johns Hopkins स्टडी से जानें कारण और बचाव का तरीका

Mosquitoes Bite After Rain Prevention: जॉन्स हॉपकिन्स के अनुसार, बारिश थमते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसकी वजह और मच्छरों के हमले से बचने के उपाय।
2 min read
Jul 02, 2026
why mosquitoes bite after rain,mosquito breeding in monsoon,how to prevent mosquito bites,,
बारिश शुरू होने के छह से आठ सप्ताह बाद मच्छरदानी का उपयोग चरम पर पहुंच जाता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Mosquitoes Bite After Rain Cause: मौसम सुहाना हुआ नहीं कि मच्छरों की फौज हमारी सुख-शांति भंग करने निकल पड़ती है। आपने भी ध्यान दिया होगा कि जैसे ही बारिश थमती है, मच्छरों का आतंक डबल हो जाता है। कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

हाल ही में जॉन्स हॉपकिन्स (Johns Hopkins) के नए आंकड़ों से पता चलता है कि बारिश शुरू होने के छह से आठ सप्ताह बाद मच्छरदानी का उपयोग चरम पर पहुंच जाता है जिसका सीधा मतलब है कि बारिश के बाद मच्छरों का काटना बढ़ जाता है। आइए समझते हैं कि बारिश के बाद मच्छर इतने एक्टिव क्यों हो जाते हैं और इनसे खुद को कैसे बचाएं।

1. ठहरे हुए पानी में बनता है इनका पिकनिक स्पॉट

मच्छरों को अपनी आबादी बढ़ाने के लिए पानी की जरूरत होती है। बारिश के बाद हमारे घरों के आसपास, गमलों में, टायरों में या गड्ढों में जो पानी जमा हो जाता है, वो मच्छरों के लिए किसी 'लक्जरी रिसॉर्ट' से कम नहीं होता। मादा मच्छर इसी ठहरे हुए पानी में अपने अंडे देती हैं।

2. उमस (Humidity) मच्छरों को लगती है बड़ी प्यारी

बारिश के बाद जब धूप निकलती है, तो हवा में उमस (Humidity) बहुत बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उमस मच्छरों को जिंदा रहने और ज्यादा एक्टिव होने में मदद करती है। सूखे मौसम में मच्छर जल्दी मर जाते हैं, लेकिन नमी वाले मौसम में इनकी उम्र लंबी हो जाती है और इन्हें काटने का पूरा समय मिल जाता है।

3. आपकी बॉडी की गंध उन्हें करती है अट्रैक्ट

बारिश के बाद जब उमस बढ़ती है, तो हमें पसीना भी ज्यादा आता है। हमारे पसीने में लैक्टिक एसिड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी चीजें होती हैं, जिनकी खुशबू मच्छरों को बहुत पसंद आती है। मच्छर इसी गंध को सूंघते हुए सीधे आप तक पहुंच जाते हैं और हमला बोल देते हैं।

मच्छरों के इस अटैक से खुद को कैसे बचाएं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, सिर्फ यह जानना काफी नहीं है कि मच्छर क्यों काटते हैं, इनसे बचना भी जरूरी है क्योंकि ये अपने साथ मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां लेकर आते हैं।

1. पानी जमा न होने दें- सबसे पहला और जरूरी काम अपने घर के आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। कूलर का पानी बदलते रहें और गमलों या टूटे-फूटे बर्तनों में जमा पानी को तुरंत फेंक दें।

2. पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें- जब भी बाहर निकलें या शाम के वक्त घर में हों, तो पूरी बाजू की शर्ट और फुल पैंट पहनें। शरीर जितना ढका रहेगा, मच्छरों को काटने का मौका उतना ही कम मिलेगा।

3. मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें- शरीर के खुले हिस्सों पर अच्छी क्वालिटी की मॉस्किटो क्रीम (जैसे ओडोमॉस या नेचुरल रोल-ऑन) लगाएं। रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल सबसे सेफ और बेस्ट तरीका है।

4. घर की साफ-सफाई- शाम के वक्त घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें ताकि मच्छर अंदर न आ सकें। घर के कोनों में जहां अंधेरा रहता है, वहां कपूर या नीम के तेल का दीया जलाएं, इससे मच्छर भाग जाते हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
02 Jul 2026 12:37 pm