
मानसून में मच्छर के काटने से चिकनगुनिया (photo- freepik)
Chikungunya Symptoms: बारिश आते ही चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवाएं और गरमा-गर्म चाय का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इसी सुहावने मौसम के साथ आते हैं मच्छर और बीमारियों का खतरा। अक्सर लोग तेज बुखार को मामूली वायरल या डेंगू मान लेते हैं, पर यह चिकनगुनिया भी हो सकता है।
अगर आपको या घर में किसी को अचानक तेज बुखार के साथ जोड़ों में इतना भयंकर दर्द हो कि उठना-बैठना भी आफत बन जाए, तो इसे जरा भी हल्के में न लें। यह चिकनगुनिया का साफ लक्षण है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित एडीज (Aedes) मच्छर के काटने से फैलती है। यही मच्छर डेंगू और जीका वायरस भी फैलाते हैं।
चिकनगुनिया एक वायरस से होने वाली बीमारी है, जो संक्रमित मच्छर के काटने से फैलती है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे संपर्क से नहीं फैलती। WHO के अनुसार, यह बीमारी दुनिया के कई देशों में पाई जाती है और बारिश के मौसम में इसके मामले बढ़ सकते हैं क्योंकि इस समय मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन जाती हैं।
CDC के मुताबिक, संक्रमित मच्छर के काटने के लगभग 3 से 7 दिन बाद लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
NIH में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, चिकनगुनिया का सबसे खास लक्षण जोड़ों में तेज दर्द है। कई मरीजों में बुखार कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन जोड़ों का दर्द हफ्तों, महीनों और कुछ मामलों में लंबे समय तक बना रह सकता है। यही वजह है कि चिकनगुनिया को सामान्य वायरल बुखार से अलग माना जाता है।
WHO के अनुसार, इन लोगों में बीमारी गंभीर हो सकती है-
दोनों बीमारियां एक ही प्रकार के मच्छर से फैलती हैं और शुरुआती लक्षण भी मिलते-जुलते हो सकते हैं। लेकिन चिकनगुनिया में जोड़ों का दर्द आमतौर पर ज्यादा तेज और लंबे समय तक रहने वाला होता है। सिर्फ लक्षण देखकर दोनों में अंतर करना मुश्किल हो सकता है। सही पहचान के लिए डॉक्टर जरूरत पड़ने पर जांच कराने की सलाह देते हैं।
CDC और WHO के अनुसार, चिकनगुनिया से बचने का सबसे अच्छा तरीका मच्छरों के काटने से बचाव करना है। इसके लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पूरी बांह के कपड़े पहनें। मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं। और पानी की टंकियों और कूलर को नियमित रूप से साफ करें।
अगर तेज बुखार के साथ जोड़ों में असहनीय दर्द हो, त्वचा पर चकत्ते निकल आएं या कमजोरी बहुत ज्यादा महसूस हो रही हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण एक जैसे हो सकते हैं, इसलिए सही जांच और समय पर इलाज जरूरी है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
26 Jun 2026 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
