1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Melania Trump: फिल्म से कमाए 100 करोड़, 7 लाख का बैग, 4 लाख की ड्रेस; महारानियों जैसी जीती हैं मेलानिया

Melania Trump Net worth : डोनाल्ड ट्रंप ने 'फाइनेंशियल डिस्क्लोजर' 2026 में पत्नी मेलानिया ट्रंप को करोड़ों की मालकिन बताया है। एक साल में 163 करोड़ की कमाई खुद के दम पर की हैं। आइए, मेलानिया की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ के बारे में बारे में जानते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Jul 01, 2026

Melania Trump, Melania Trump Documentary, Melania Trump net worth,

Melania Trump Income 2026 | ट्रंप और मेलानिया की फाइल फोटो | Credit- instagram/flotus45

Melania Trump Luxury Lifestyle : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप अपनी कमाई को लेकर चर्चा में हैं। 'फाइनेंशियल डिस्क्लोजर' के मुताबिक, मेलानिया ने एक साल में करीब 163 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक ही डॉक्यूमेंट्री मूवी (Melania Trump Documentary) से 100 करोड़ रुपये की कमाई हुई है और किताब से 4.9 करोड़ रुपये। इतना सब कुछ वे अपने दम पर कर रही हैं।

Melania Trump Net worth | मेलानिया करोड़ों की मालकिन

हाल ही में जारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2026 के सालाना 'फाइनेंशियल डिस्क्लोजर' ने यह साफ कर दिया है कि मेलानिया खुद करोड़ों की मालकिन हैं। मेलानिया अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वे दुनिया के सबसे महंगे लग्जरी ब्रांड्स के कपड़े पहनती हैं और ऐसे ही ब्रांड्स के बैग्स भी कैरी करती हैं। आइए, हम इनकी आलीशान जिंदगी के बारे में जानते हैं।

मेलानिया का सिग्नेचर लुक

उन्हें अक्सर डबल-ब्रेस्टेड कोट, कस्टमाइज्ड ड्रेसेस और चंकी सनग्लासेस में देखा जाता है। उनके पास 7 हजार डॉलर (करीब 7 लाख रुपए) से ज्यादा की कीमत वाले शनेल (Chanel) बैग्स और लाखों रुपये के Hermès Birkin बैग्स का बड़ा कलेक्शन है। इनकी झलक आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

पसंदीदा ब्रांड्स: मेलानिया आमतौर पर Fendi, Gucci, Hermès, Dolce & Gabbana, Celine, और Christian Louboutin जैसे दुनिया के सबसे महंगे लग्जरी ब्रांड्स के कपड़े पहनती हैं।

'कूटनीतिक' फैशन के लिए फेमस

बताया जाता है कि वह जिस देश या कार्यक्रम में जाती हैं, उसी के हिसाब से कपड़े पहनती हैं। साल 2019 में ब्रिटेन दौरे पर उन्होंने 4,400 डॉलर (करीब 3.6 लाख रुपये) की गुच्ची ड्रेस पहनी थी, जिस पर बिग बेन और लंदन की लाल बस बनी हुई थी।

खुद का बिजनेस और करोड़ों की कमाई

मेलानिया ट्रंप एक सफल बिजनेसवुमन की तरह अपनी इनकम मैनेज करती हैं। 2026 में जारी फाइनेंशियल डिस्क्लोजर के अनुसार, उन्होंने एक साल में करीब 17.2 मिलियन डॉलर (163 करोड़ रुपये) कमाए हैं।

कमाई का जरियाइनकम (भारतीय रुपये में)
अमेजन डॉक्यूमेंट्री डील~101.2 करोड़ रुपये
NFT और कलेक्टिबल्स~56.8 करोड़ रुपये
किताब (Memoir)~4.9 करोड़ रुपये

ट्रंप का मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) एस्टेट

फ्लोरिडा में स्थित यह घर किसी महल से कम नहीं है, जहां दुनिया की हर सुख-सुविधा मौजूद है। इस आलीशान 'मार-ए-लागो' रिसॉर्ट में मेलानिया का अधिकतर समय बीतता है।

इस तरह स्लोवेनिया के एक छोटे से गांव से व्हाइट हाउस तक का सफर तय करने वाली मेलानिया की लाइफस्टाइल आज दुनिया के लिए चर्चा का विषय है। ट्रंप के साथ उनका रिश्ता हो या एक सफल बिजनेसवुमन की पहचान… यह सब कुछ मेलानिया ट्रंप ने अपनी काबिलियत और आत्मविश्वास के दम पर हासिल किया है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य