
कुकर में Cake बनाने के लिए टिप्स | image credit youtube/@RanveerBrar/@CookingShookingHindi
Cooker Cake Recipe: घर पर केक बनाना कई लोगों को मुश्किल लगता है, खासकर तब जब ओवन न हो। हालांकि, सही तरीका और कुछ आसान टिप्स फॉलो करके आप प्रेशर कुकर में भी सॉफ्ट, मॉइस्ट और स्वादिष्ट केक बनाया जा सकते हैं। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम केक की टेक्सचर, फ्लेवर और बेकिंग को बेहतर बनाने के लिए शेफ रणबीर बरार और यमन अग्रवाल द्वारा बताए गए कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से बेहतरीन केक बना सकते हैं।
शेफ Ranveer Brar के अनुसार, अगर आपके पास ओवन नहीं है तो भी आप प्रेशर कुकर में आसानी से स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि केक टिन का साइज कुकर से बड़ा न हो। केक को ज्यादा सॉफ्ट और मॉइस्ट बनाने के लिए उस पर थोड़ा गर्म रहते हुए दूध का मिश्रण डालना चाहिए, जिससे वह अच्छी तरह अंदर तक सोख लेता है। वहीं, केक के लिए टॉफी सॉस बनाने के लिए कंडेंस्ड मिल्क को प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक पकाने के बाद ठंडा कर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से शुगर की नेचुरल कैरामेलाइजेशन होकर स्वादिष्ट सॉस तैयार हो जाती है। इसके साथ ही केक में नमक डालने से फ्लेवर और बेहतर हो जाता है।
शेफ यमन अग्रवाल के अनुसार, अगर आप कुकर में ओवन जैसा केक बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले कुकर में नमक गर्म करें। इससे गर्मी चारों तरफ बराबर फैलती है और केक अच्छी तरह बेक होता है। बिना अंडे का टेस्टी और मुलायम केक बनाने के लिए कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। वहीं, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी मैदे में मिलाना चाहिए, जिससे केक अच्छे से फूलता है। केक बैटर को जिस डिब्बे या टिन में डाल रहे हैं, उसे आधे से ज्यादा न भरें, क्योंकि बेकिंग के दौरान केक फूलकर ऊपर आ सकता है और गिर भी सकता है। इसके अलावा, केक को हमेशा मीडियम फ्लेम पर बेक करें, ताकि वह अंदर और बाहर दोनों तरफ से समान रूप से पक सके।
Updated on:
30 Jun 2026 05:23 pm
Published on:
01 Jul 2026 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
