Nautapa Me Skin Care Kaise Kare: गर्मी के दिनों में घर से बाहर जाते समय स्किन केयर में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, नहीं तो स्किन रैशेज, सन बर्न और सन टैन जैसी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, आइए स्किन स्पेशलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं।
Nautapa Skin Care Tips: साल का सबसे गर्म दिन 'नौतपा' आज यानी 25 मई 2026 से शुरू होकर 2 जून 2026 तक चलेगा। ऐसे में लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ स्किन से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इसलिए इन दिनों में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है, नहीं तो चेहरा बेजान दिखने लगता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आइए डॉ पुनीत अग्रवाल सह आचार्य, चर्म रोग विभाग, एसएमएस अस्पताल, जयपुर से जानते हैं कि नौतपा में स्किन का कैसे ख्याल रखकर चेहरे की रौनक बनाए रख सकते हैं।
डॉक्टर अग्रवाल बताते हैं कि वैसे तो सनस्क्रीन हर किसी को हर मौसम में लगाना चाहिए, लेकिन अगर आप नहीं लगाते हैं, तो गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से होने वाली स्किन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए इसे जरूर लगाएं।
ज्यादातर लोग जानते हैं कि स्किन को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए हाइड्रेशन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, लेकिन फिर भी लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में आप नौतपा के दिनों में पानी के अलावा नारियल पानी, छाछ और जूस जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर हाइड्रेशन की कमी को दूर कर सकते हैं। ये स्किन को हेल्दी रखने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होंगी।
अक्सर लोग बाहर से आने के थोड़ी देर बाद, जब पसीना सूख जाता है, तो नहाने से परहेज करते हैं। लेकिन ऐसा करने से स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए बाहर से जब भी आएं, तो थोड़ी देर रुकने के बाद नहाएं, जिससे बैक्टीरिया और इन्फेक्शन के फैलने के चांसेज कम हो जाएं।
नौतपा में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में आप बहुत कम टेंपरेचर पर एसी चलाने के बजाय मीडियम टेंपरेचर पर एसी चलाएं। इसके साथ ही ह्यूमिडिफायर का भी इस्तेमाल करें, जिससे कमरे में नमी बनी रहे और स्किन में मॉइस्चर की कमी के चलते स्किन खिंची-खिंची न लगे।
चाहे कोई भी मौसम हो, हेल्दी और फिट बने रहने के लिए सही डाइट का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप नौतपा के दिनों में हेल्दी और फिट बने रहना चाहते हैं, तो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने वाले मौसमी फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
धूप में जाने से अगर आपको सन बर्न हो गया है, तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं, जिससे स्किन से जुड़ी गंभीर परेशानी होने से बच सकें। इसके अलावा, सन टैन और घमौरियां होने के चलते अगर आपको कोई विशेष परेशानी नहीं हो रही है, तो डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन अगर समस्या बढ़ रही हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
गर्मी में गहरे रंग के टाइट कपड़े पहनने से हवा पास नहीं हो पाती है, जिसके चलते पसीने से स्किन रैशेज हो सकते हैं। इसलिए हल्के रंग के हवादार कपड़े पहनें।