
Navratri Wishes: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत कल से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस खास मौके पर भक्त मां की पूजा अर्चना करते हैं और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। साथ ही, लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को WhatsApp मैसेज, फोटो, विशेज और कोट्स भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को नवरात्रि के पहले दिन की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए इन खास शुभ संदेशों को उनके साथ शेयर कर सकते हैं।
1- देवी मां के कदम आपके घर में आएं,
आप खुशी से नहाएं,
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,
शारदीय नवरात्रि की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
2- माता रानी वरदान ना देना हमें, बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
3- पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना करें और उनसे शक्ति,
साहस और स्थिरता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ नवरात्रि!
4- मां शैलपुत्री के चरणों में शीश झुकाएं,
उनके आशीर्वाद से जीवन को खुशहाल बनाएं।
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
5- संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो।
मां शैलपुत्री की कृपा आप पर सदा बनी रहे।
जय माता दी!
6 - सर्व मंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2026
7- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः
शारदीय नवरात्रि की बधाई।
8- मां शैलपुत्री का आशीर्वाद आपके हर दुख को हर लें
और आपके जीवन को खुशियों से भर दे।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
9- मां शैलपुत्री का दिव्य प्रकाश आपके जीवन को रोशन करे
और हर संकट को दूर करे। जय माता दी!
शुभ नवरात्रि!
10- सुख, शान्ति एवं समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप एवं आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनायें
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें। जय माता दी।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
11- मां शैलपुत्री की कृपा से आपके जीवन में सुख,
शांति और समृद्धि का वास हो। जय माता दी!
शुभ नवरात्रि!
12-जय मां शैलपुत्री!
आपकी कृपा से हर मनोकामना पूरी हो
और जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
शुभ नवरात्रि!
13-मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना से,
आपके जीवन में स्थिरता और सफलता आए।
नवरात्रि की मंगलकामनाएं!
14-नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि
वे आपके परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
शुभ नवरात्रि!
15-मां शैलपुत्री के आशीर्वाद से आपका हर दिन मंगलमय हो
और जीवन में खुशियां बनी रहें।
शुभ शारदीय नवरात्रि!