25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20+ Chaitra Navratri Images & Wallpapers: फ्री में डाउनलोड करें 20+ लेटेस्ट HD फोटोज और वॉलपेपर्स और अपनों को दें महानवमी की बधाई!

20+ Chaitra Navratri Navami Wishes, Images and Wallpapers: अगर आप चैत्र नवमी के पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप यहां दिए गए भक्तिमय संदेश के साथ-साथ फोटो और वॉलपेपर्स सोशल मीडिया के जरिए अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं।

5 min read
Google source verification
Chaitra Navratri Navami Wishes

Chaitra Navratri Navami Wishes| image credit gemini

20+ Chaitra Navratri Navami Wishes, Images & Wallpapers: शक्ति और आस्था का पर्व चैत्र नवरात्रि अब समाप्त होने वाली है। अब मां दुर्गा की विदाई करने का समय है। भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, अष्टमी तिथि 25 मार्च की दोपहर से शुरू होकर 26 मार्च की सुबह तक रहेगी, जिसके तुरंत बाद नवमी तिथि का आगमन हो जाएगा। चूंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था, इसलिए रामनवमी का भव्य उत्सव 26 मार्च को ही पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं, जो श्रद्धालु नवमी का व्रत रखते हैं या कन्या पूजन करते हैं, वे 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे तक पूजन और पारण कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप यहां दिए गए भक्तिमय संदेश के साथ-साथ फोटो और वॉलपेपर्स सोशल मीडिया के जरिए अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि की नवमी की शुभकामनाओं के लिए विशेज और एचडी फोटोज (Chaitra Navratri Navami Wishes & HD Photos)

1-सिद्धिदात्री माँ के चरणों में शीश झुकाते हैं, चैत्र नवमी के इस पावन पर्व की आपको हार्दिक बधाई देते हैं।


2-नवमी की पावन बेला में मां का आशीर्वाद आप पर बरसे, आपका जीवन सुख और समृद्धि से भरा रहे।


3-महानवमी का यह पर्व आपके जीवन में नई रोशनी और खुशियां लेकर आए। जय माता दी!


4-मां की भक्ति का साथ हो, हर काम में आपका हाथ हो, सुख-शांति का वास हो। शुभ महानवमी!


5-ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः। सिद्धिदात्री मां आपको हर कार्य में सिद्धि प्रदान करें।


6-नवमी की धूप और मां की आरती, आपके जीवन के दुखों को दूर भगाती। चैत्र नवमी की शुभकामनाएं!


7-आज का दिन है खुशियों भरा, मां ने अपने भक्तों के लिए अपना द्वार है खोला। महानवमी की बधाई!


8-लाल चुनरी, सुगंधित फूल, मां की कृपा से मिटें आपके सारे भूल। शुभ नवरात्रि नवमी!


9-भक्ति, शक्ति और मुक्ति का संगम है यह पर्व। आपको महानवमी की असीम शुभकामनाएं।


10-मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की कृपा आप पर सदा बनी रहे। जय मां सिद्धिदात्री!


चैत्र नवरात्रि की नवमी की शुभकामनाओं के लिए मैसेज और एचडी वॉलपेपर्स (Chaitra Navratri Navami Wishes Messages & HD Wallpapers)

11-सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में। हम हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।


12-नव शक्ति, नव चेतना, नव उत्थान, मां सिद्धिदात्री करें सबका कल्याण। चैत्र नवरात्रि महानवमी की बधाई!


13-सुख, शान्ति एवं समृद्धि की मंगलमय कामनाओं के साथ आपको सपरिवार महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।


14-मां के चरणों में श्रद्धा के दीप जलाएं, महानवमी के इस पावन पर्व को खुशी से मनाएं।


15-सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी। शुभ महानवमी!


16-मां की आराधना का यह अंतिम दिन, आपके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत करे। जय माता दी!


17-जगतजननी मां जगदम्बा आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करें। चैत्र नवमी की बहुत-बहुत बधाई।


18-खुशियों के इस पावन पर्व पर मां का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को महका दे। शुभ महानवमी!


19-विश्वास की डोरी और श्रद्धा का साथ हो, आप पर हमेशा मां का आशीर्वाद हो। जय मां सिद्धिदात्री!


20-नवरात्रि के इस समापन पर्व पर आपके जीवन में सफलता और शांति का आगमन हो। हार्दिक शुभकामनाएं।


21-मां के नौ रूपों का प्यार मिले, जीवन में खुशियों का संसार मिले। चैत्र नवरात्रि की नवमी मुबारक!

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य