Salil Srora IPL 2026 : जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नो लुक सिक्स मारकर चर्चा में आने वाले बल्लेबाज सलील अरोड़ा के संघर्ष की कहानी पढ़िए।
Salil Srora No Look Six to Jasprit Bumrah :"पावर-हिटिंग" के लिए मशहूर सलील अरोड़ा (23 वर्ष) ने जसप्रीत बुमराह को शुक्रवार को नो लुक सिक्स मारकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए जीत दर्ज कराई। इस युवा खिलाड़ी की आईपीएल तक पहुंचने की कहानी फिल्मी है जो शुरू हुई थी अमृतसर के एक शॉपिंग मॉल से।
इस मैच (मुंबई इंडियंस के खिलाफ) 10 गेंदों की पारी में 3 छक्के (6,6,6) और दो (4,4) मारे।
सलील अरोड़ा के क्रिकेटर बनने की शुरुआत काफी अनोखी रही। जब वह करीब 12 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार अमृतसर के एक शॉपिंग मॉल में लगे प्रैक्टिस नेट्स में हाथ आजमाया था। वहां बल्लेबाजी करने के बाद खेल के प्रति उनकी ऐसी दिलचस्पी जागी कि उन्होंने इसी में करियर बनाने की सोची।
इसके बाद उन्होंने अमृतसर के गांधी ग्राउंड में नियमित कोचिंग लेना शुरू किया।
सलील अरोड़ की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखकर आपको पता चलता है कि ये बेहद स्टाइलिश प्लेयर हैं। खासकर, इनकी हेयरस्टाइल (undercut or fade with a quiff) भी कमाल है। सलील को कैजुअल ड्रेसेज पसंद हैं।
बताया जाता है कि सलील के पिता एक बिजनेसमैन हैं। साथ ही उनके भाई जिला स्तर के क्रिकेटर रहे हैं। इनके खून में क्रिकेट का प्यार भरा हुआ है। ट्रेनिंग देने में इनके भाई ने काफी मदद की है।
आईपीएल 2026 की नीलामी में सलील का बेस प्राइस मात्र ₹30 लाख था। लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए कई टीमों के बीच होड़ मची और अंत में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें ₹1.5 करोड़ में खरीदा। इनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपए के करीब आंकी जाती है।
सलील ने पंजाब की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी असल पहचान 2025/26 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से बनी। झारखंड के खिलाफ मात्र 39 गेंदों में शतक जड़ा और अंत में 45 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाकर सनसनी मचा दी।
इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए थे। पूरे टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा, जिसने आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इस तरह एक छोटे से मॉल के नेट्स से निकलकर वानखेड़े स्टेडियम में बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ निडर होकर खेलना सलील अरोड़ा की कहानी को बयां करती है।