लाइफस्टाइल

Salt Water Bath: नमक वाले पानी से सुबह स्नान करें या शाम को, जानें एक्सपर्ट से कब मिलता है अधिक फायदा

Salt Water Bath: अगर आप भी नमक वाले पानी से स्नान करते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसके लिए सुबह का समय बेहतर है या शाम का । इस विषय में हमने एक्सपर्ट से राय ली है ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2025, 3:56 PM IST
Salt water bath benefits फोटो सोर्स – Freepik,फोटो डिजाइन- पत्रिका.com
Salt water bath benefits फोटो सोर्स – Freepik,फोटो डिजाइन- पत्रिका.com

Salt Water Bath: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए लोग नमक वाले पानी से नहाना भी पसंद कर रहे हैं। नमक वाले पानी से स्नान करना न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करता है और मांसपेशियों को आराम देता है, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है। हालांकि, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि नमक वाले पानी से स्नान का सबसे सही समय कौन-सा है सुबह, जब ताजगी और ऊर्जा की जरूरत होती है, या शाम, जब सुकून और थकान मिटाने की जरूरत होती है?आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय में किस समय नमक वाले पानी से स्नान करना फयदेमंद है।

नमक वाले पानी से स्नान के फायदे

त्वचा की गहराई से सफाई

नमक में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने और गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। यह डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ, ताजा और स्वस्थ बनाता है।

मांसपेशियों की थकान को दूर करना

अगर आप दिनभर के काम या व्यायाम से थक गए हैं, तो नमक वाले पानी से स्नान आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद मिनरल्स सूजन को कम करते हैं और मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं, जिससे दर्द और जकड़न में राहत मिलती है।

मानसिक शांति और तनाव से राहत

नमक वाला पानी केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। यह स्नान तनाव, बेचैनी और मानसिक थकान को दूर करने में मदद करता है, जिससे नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

फंगल इंफेक्शन से प्रोटेक्शन

नमक का पानी अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण फंगल इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है।

कब करें नमक वाले पानी से स्नान सुबह या शाम- एक्सपर्ट

डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक चिकित्सक) बताते हैं कि अक्सर लोग पूछते हैं कि नमक वाले पानी से स्नान का सबसे अच्छा समय क्या है सुबह या शाम? इसका जवाब है कि आप अपने लाइफस्टाइल और रूटीन के अनुसार किसी भी समय चुन सकते हैं। दोनों समय के अपने-अपने फायदे हैं । अगर आप दिन की शुरुआत ताजगी और स्फूर्ति से करना चाहते हैं, तो सुबह नमक वाले पानी से स्नान करना बेहतर रहेगा। इससे आपका मन और शरीर दिनभर की चुनौतियों के लिए तैयार हो जाता है।वहीं, अगर आप दिनभर की थकान और मानसिक तनाव से राहत पाना चाहते हैं, तो शाम का स्नान आपके लिए अधिक फायदेमंद रहेगा। यह नींद को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
30 May 2025, 3:56 PM IST
Published on: