
WhatsApp New CEO Kunal Shah Lifestyle : दुनिया के सफल टेक बिजनेसमैन कुणाल शाह वॉट्सएप के नए सीईओ (WhatsApp New CEO From India) बने हैं। इस तरह वर्ल्ड के एक और टॉप टेक कंपनी की कमान भारतीय के हाथ आई है। कुणाल शाह बिल्कुल नो फिल्टर वाली जिंदगी जीते हैं जो दिल में है; वही दुनिया को दिखाते और बताते हैं। यह बात कुणाल के इंस्टाग्राम से लेकर पॉडकास्ट तक में दिखती है।
आइए, कुणाल शाह की संपत्ति से लेकर उनकी फिल्टर फ्री जिंदगी के बारे में जानते हैं;
कुणाल शाह की संपत्ति करोड़ों में है। पर, अक्सर हम उन्हें एक ही लुक में देखते हैं। एक डार्क ग्रे टी शर्ट, जींस या पैंट, ब्लैक फ्रेम ग्लास और पिपर साल्ट मिड साइज बियर्ड व हेयरस्टाइल। इस लुक में ही वो पॉडकास्ट करते व सार्वजनिक स्थान पर दिखे हैं। अब यूं कह लें कि ये लुक उनकी पहचान भी बन चुकी है।
अक्सर लोग सफल होने के बाद बड़े ही प्रोफेशनल और आकर्षक तरीके से सफलता का मंत्र देते हैं। लेकिन, कुणाल ने एक बार कहा था कि अगर सफल बनना है तो आप बेशर्म बनो।
इसी तरह अवॉर्ड्स को लेकर भी उनकी ये बात आप देख-सुन सकते हैं-
अक्सर हम लोग ट्रक या बस के पीछे इस तरह की शायरी देखते हैं। कुणाल की भी नजर ऐसी शायरी पर पड़ी और वो अपनी वॉल पर ही चिपका दिए। इसके अलावा अगर आप इनके अधिकतर पोस्ट को देखें तो वो मीम ही हैं।
जिंदगी को जीने का इनका अपना तरीका है। तस्वीर में भी देख सकते हैं कि कैसे एक हाथ में जाम और दूर तक ताकती निगाहों के साथ खड़े हैं। हालांकि, इस तरह की बेहद कम तस्वीरें ये शेयर करते हैं।
Businessoutreach जैसी कई बिजनेस न्यूज रिपोर्ट में कुणाल शाह की संपत्ति ₹15,000 करोड़ आंकी गई है। बता दें, कुणाल क्रेड सहित कई कंपनियों के मालिक रह चुके हैं।
अगर आप कुणाल के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखें या टॉक को सुनें तो आपको एक बात समझ आती है कि जीवन को फिल्टर के साथ नहीं, बल्कि फिल्टर फ्री करके जीने का मजा है।