लखनऊ

जया बच्चन पर दिये बयान के लिए नरेश अग्रवाल ने जताया खेद, अखिलेश यादव ने बीजेपी से कर दी ये बड़ी मांग

सुषमा स्वराज के बाद अखिलेश यादव ने भी जया बच्चन पर नरेश अग्रवाल के दिये बयान की कड़ी निंदा की है...  
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2018, 1:21 PM IST
 Akhilesh Yadav and Naresh Agarwal

लखनऊ. नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होते ही पहले से ही गरम उत्तर प्रदेश का सियासी पारा और चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल को आड़े हाथों लेते हुए जया बच्चन पर दिये उनके बयान की कड़ी निंदा की है। अखिलेश यादव ने जहां महिला आयोग से नरेश अग्रवाल पर कार्रवाई करने को कहा है, वहीं बीजेपी आलाकमान के सामने बड़ी मांग रख दी है। हालांकि, चौतरफा हमले के बाद नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर दिये अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

हर मामले में ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले अखिलेश यादव ने इस मामले में भी ट्वीट करते हुए नरेश अग्रवाल को निशाना बनाया है। मंगलवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। नरेश अग्रवाल ने केवल जया बच्चन का ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत के साथ ही हर महिला का अपमान किया है। उन्होंने महिला आयोग से बीजेपी के नरेश अग्रवाल पर कार्रवाई करने को कहा है।

भाजपा नरेश के खिलाफ ले एक्शन : अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो उसे नरेश अग्रवाल के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिये। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल ने केवल जया बच्चन का ही नहीं, बल्कि हर महिला का अपमान किया है।

नरेश अग्रवाल ने दिया था ये बयान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे नरेश अग्रवाल ने सोमवार को सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इस दौरान उन्होंने अपनी जगह जया बच्चन को राज्यसभा भेजे जाने पर विरोध जताते हुए एक विवादित बयान दे दिया। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मेरा नाचने वाली के कारण काट दिया गया। मुझे यह उचित नहीं लगा।

सुषमा स्वराज ने भी निंदा
जया बच्चन पर नरेश अग्रवाल के दिये बयान की चौतरफा निंदा हुई। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी बयान का तीखा विरोध करते हुए कहा कि नरेश अग्रवाल का भाजपा में स्वागत है, लेकिन जया बच्चन जी उनकी टिप्पणी अनुचित और अस्वीकार्य है।

नरेश अग्रवाल ने मांगी माफी
विवादित बयान के लिये चौतरफा निंदा झेल रहे नरेश अग्रवाल ने आखिरकार माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को ठेर पहुंची है तो इसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। हर तरफ किरकिरी होने के बाद अपने बयान को लेकर बैकफुट पर आए अग्रवाल ने यह बयान दिया है।

Updated on:
13 Mar 2018, 1:21 PM IST
Published on: