Ram Mandir Theft: विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले की जांच SIT कर रही है। अब इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) के बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले पर सिसायी हलचल बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा बयान दिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर में हुए गबन की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या? चढ़ावे से बात चंदे तक पहुंची और चंदे से जमीन तक…जमीन से अति बहुमूल्य अरबों रुपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को आधार बनाकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश ने 'X' पोस्ट पर आगे लिखा कि भाजपाइयों के अनरजिस्टर्ड-अंडरग्राउंड संगी-साथियों की KYC कराई जाए। अयोध्या के इस 'महापाप-महाघोटाले' के पीछे कौन सा सनातन विरोधी गिरोह काम कर रहा है? इसकी गहरी पड़ताल हो। अखिलेश यादव के इन बयानों से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले की जांच SIT कर रही है। इस मामले पर वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिवपाल यादव ने कहा- राम मंदिर में भारी गबन हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। SIT की कार्रवाई के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच SIT ने शुरू कर दी है। SIT टीम सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे अयोध्या पहुंची थी। अयोध्या पहुंच कर जांच टीम ने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की। सबसे पहले SIT ने दानपात्र देखा, जिसमें भक्त रुपए डालते हैं। इसके बाद दान की गिनती के बारे में जानकारी जुटाई। SIT के सदस्यों ने दानपात्र को रखने वाली सुरक्षित जगह का भी निरीक्षण किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं।