लखनऊ

Corona Curfew Updates उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

Corona Curfew Updates उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब 6 मई सुबह सात बजे यानि गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2021, 12:11 PM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ Corona Curfew Updates कोरोना Corona virus संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच यूपी Uttar Pradesh में लॉकडाउन lockdown यानि कोरोना कर्फ्यू Corona Curfew को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में गुरुवार 6 मई सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा।

यूपी में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले वीकेंड लॉक डाउन को बढ़ाकर तीन दिन तक किया था जिसके मुताबिक शुक्रवार शाम से मंगलवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। अब संक्रमण की बढ़ती आशंकाओं के बीच यूपी सरकार ने एक बार फिर से इसकी अवधि काे बढ़ा दिया है। इस बार कोरोना कर्फ्यू की अवधि काे दो दिन और बढ़ाया गया है।

यानी अब मंगलवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू को गुरुवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में केवल आवश्यक सेवाएं ही बहाल रहेंगी। बेवजह लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस सड़कों पर चेकिंग करेगी और इस दौरान जो लोग बिना किसी आवश्यक कार्य घरों से बाहर निकलेंगे या सड़कों पर घूमते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दाैरान मुख्य रूप से मास्क पहनना बेहद जरूरी हाेगा। अगर किसी काे आवश्यक कार्य से भी बाहर निकलना पड़ रहा है ताे मास्क जरूर लगाना हाेगा।

मतगणना को देखते हुए दिखाई जा रही थी आशंका
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इस दौरान मतगणना में सोशल डिस्टेंसिंग का ठीक से पालन नहीं हो सका। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि संक्रमण तेजी से फैल सकता है। माना जा रहा है कि सरकार ने इन्हीं आशंकाओं के बीच अब कोरोना कर्फ्यू को दोदिन और बढ़ाने का निर्णय किया है।

Updated on:
3 May 2021, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार