लखनऊ

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम के कपाट खुले अभी सिर्फ दो दिन, 3 श्रद्धालुओं की मौत

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का रविवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूरी तरह आगाज हो गया। यमुनोत्री धाम के कपाट खुले अभी सिर्फ दो ही दिन हुए हैं और यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में से अब तक तीन की मौत हो चुकी है।

less than 1 minute read
May 12, 2024

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 10 मई को खोले गए। रविवार यानी 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खोल दिए गए। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूरी तरह चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। हर दिन यहां हजारों की संख्या में लोग धाम में दर्शन करने आ रहे हैं।

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले अभी सिर्फ दो ही दिन हुए हैं और यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में से अब तक तीन की मौत हो चुकी है।

दिल का दौड़ा पड़ने से अब तक 3 श्रद्धालुओं की मौत

केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुले थे। यमुनोत्री धाम में 10 मई को ही दो श्रद्धालुओं की अलग- अलग स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। यात्रा के दूसरे दिन शनिवार 11 मई को भी यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला तीर्थ यात्री की मृत्यु भी हृदय गति रुकने से हुई है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंपा

मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रही मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली संपत्तिबाई (62) जानकी चट्टी के पास बेहोश हो गई थी। अन्य तीर्थ यात्रियों ने महिला तीर्थ यात्री को जानकी चट्टी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Updated on:
12 May 2024 08:26 pm
Published on:
12 May 2024 08:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर