
Keshav Prasad Commented Akhilesh Yadav: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए बड़ा आरोप लगाया है। इसके साथ ही यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections) के लिए बड़ा दावा किया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जिन्होंने पूजा पाल का सुहाग उजाड़ा, हमारी सरकार में उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम हो गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो ऐसा नहीं हो पाता। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि सपा आतातायियों की प्रतिमा लगाती और गुंडागर्दी को बढ़ावा देती। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पहले गुंडागर्दी करने वाली पार्टी की सरकार थी। हमारी माताओं बहनों की सुरक्षा खतरे में थी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में साइकिल पंचर हो जाएगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'X' पर लिखा- सपा बहादुर अखिलेश यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने की बुरी लत लग चुकी है। यूपी की जनता यह हकीकत जानती है। वह 2027 के चुनाव में भी 2017 की तरह सपाट फैसला करके कमल खिलाकर लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी।
सपा का मतलब गुंडाराज, तुष्टिकरण और असुरक्षा है। भाजपा का मतलब सुरक्षा, सुशासन और विकास है। साइकिल का बटन अराजकता की ओर जाता है और कमल का बटन सुरक्षित, सशक्त व विकसित उत्तर प्रदेश की गारंटी है।
पूजा पाल प्रयागराज जिले की निवासी हैं। वह बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक दिवंगत राजू पाल की पत्नी हैं। पूजा पाल की शादी तत्कालीन विधायक राजू पाल से हुई थी, लेकिन शादी के महज 9 दिन बाद ही उनके पति की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पूजा पाल ने इस जघन्य हत्याकांड का सीधा आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों पर लगाया था।
योगी सरकार में अतीक अहमद और उसके गैंग पर हुई सख्त कार्रवाई से पूजा पाल को न्याय की उम्मीद दिखी थी, जिसके चलते उन्होंने सीएम योगी का आभार जताया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी से पूजा पाल के निष्कासित कर दिया गया। बाद में उन्होंने BJP की सदस्यता ली। हाल ही में BJP ने पूजा पाल को उत्तर प्रदेश में संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।