लखनऊ

लखनऊ अग्निकांड: सस्पेंडेड फायर अफसर के दो Video वायरल, पहले CFO पर मढ़ा दोष, फिर मांगी माफी

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में सस्पेंड हुए फायर ऑफिसर कमलेंद्र सिंह के दो वीडियो वायरल। पहले वीडियो में CM योगी से गुहार लगाते हुए CFO पर मढ़ा दोष, तो दूसरे में मांगी माफी। पढ़ें पूरी खबर…
less than 1 minute read
Jun 24, 2026
Aliganj Fire Incident, Lucknow Coaching Centre Fire
CM योगी से गुहार लगाने वाले सस्पेंडेड FSSO ने कुछ घंटों बाद ही मांगी माफी

Lucknow Coaching Fire: लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद 2 वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा कि यह वीडियो सस्पेंड फायर अफसर कमलेंद्र कुमार सिंह को है। पहले वीडियो में जहां उन्होंने वह अपने बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में वे अचानक अपनी बातों से पलटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पहला वीडियो- 'बड़े अफसर जिम्मेदार, मुझ छोटे कर्मचारी पर गाज क्यों?'

वायरल हुए पहले वीडियो में सस्पेंड FSSO कमलेंद्र सिंह काफी गुस्से और दुख में नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र पढ़ते हुए कहा कि उनका कार्यक्षेत्र बहुत सीमित है और उनका काम सिर्फ स्थानीय स्तर पर जांच करके रिपोर्ट आगे बढ़ाना है। किसी भी बिल्डिंग को NOC यानी फायर क्लीयरेंस देना या बड़े पैमाने पर सुरक्षा मानक लागू करना उनके अधिकार क्षेत्र में आता ही नहीं है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जिस आवासीय इमारत में यह कोचिंग और पेट क्लिनिक चल रहा था, वह सालों से अवैध रूप से व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल हो रही थी और यह बात CFO को पता होनी चाहिए थी। कमलेंद्र सिंह ने CFO को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियों को पहुंचने और काम शुरू करने में जो देरी हुई, वह बड़े अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुई। इसलिए सजा छोटे कर्मचारियों को नहीं, बल्कि असली दोषी बड़े अधिकारियों को मिलनी चाहिए।