लखनऊ

UP Weather Updates : एक जुलाई से पूरे यूपी में होगी तेज बारिश, आज इन जिलों में बरसेंगे बदरा

UP weather forecast by Mausam Vibhag- एक जुलाई से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में बाढ़ का संकट आ सकता है

less than 1 minute read
Jun 27, 2021
Monsoon 2021 heavy rain in many districts UP weather forecast Mausam Vibhag


पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Monsoon 2021 heavy rain in UP- चिपचिपाती और उमस भरी गर्मी से अब निजात मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में रविवार रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है बारिश और बूंदाबांदी का यह सिलसिला इस पूरे महीने जारी रहेगा, जबकि एक जुलाई से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में बाढ़ का संकट आ सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार रात को यूपी के कई जिलों में आज रात में झमाझम बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है, उनमें बलिया, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बनारस, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, हरदोई, कन्नौज, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही हैं।

मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसून की एंट्री बड़ी जबरदस्त हुई थी, लेकिन जून के आखिर तक मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ती गई थी। इस बीच तापमान में इजाफा तो नहीं हुआ, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में 30 के आसपास तापमान दर्ज किया गया। पू्र्वांचल और तराई के कई जिलों में बारिश हुई, लेकिन पश्चिमी यूपी के लोग आसमान ताकते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जुलाई से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और पूरे यूपी में झमाझम बारिश होगी।

Published on:
27 Jun 2021 07:42 pm
Also Read
View All
समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत? रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी चिट्ठी, ओपी राजभर ने दिए बड़े संकेत

मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?