कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा, "मैं कैप्टन स्मित को सलाम करता हूं। इतनी विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाई। उनके शरीर पर चाकू के घाव लगे और उनका खून बहता रहा। इसके बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ा। इस तरह उन्होंने 190 से अधिक यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की… मेरा मानना है कि वे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के पात्र हैं। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।"