लखनऊ

ये क्या बोल गए कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर? अखिलेश यादव ने भी नहीं छोड़ा मौका, चुटकी लेते हुए क्या-क्या कहा

OP Rajbhar Viral Video News: ओपी राजभर की जुबान फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एनडीए की जगह 'पीडीए' बोल दिया, जिस पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। जानें पूरी खबर...
2 min read
May 06, 2026
यूपी न्यूज, UP News, ओपी राजभर पीडीए बयान
ओपी राजभर की फिसली जुबान, 'NDA' की जगह बोल गए 'PDA', वीडियो वायरल

OP Rajbhar Viral Video News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया सियासी घमासान छिड़ गया है। गाजीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की जुबान फिसल गई। जहां उन्होंने एनडीए (NDA) की जगह समाजवादी पार्टी के अभियान पीडीए (PDA - पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का नाम ले लिया। राजभर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए उन पर निशाना साधा है।

गाजीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ वाकया

गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपनी सरकार और गठबंधन की उपलब्धियां बता रहे थे। इसी दौरान जोश- जोश में उनके मुंह से निकल गया, "पीडीए आ रहा है…"। जैसे ही उनके मुंह से यह शब्द निकला, वहां मौजूद पत्रकार और लोग हैरान रह गए।

बेदी राम का इशारा और तुरंत सुधार

राजभर के ठीक बगल में सुभासपा विधायक बेदी राम बैठे थे। जैसे ही उन्होंने पीडीए शब्द सुना, उन्होंने तुरंत कोहनी से राजभर को धक्का देकर उनकी गलती का अहसास कराया। इसके बाद राजभर ने अपनी बात को तुरंत सुधारा और एनडीए कहा। लेकिन तब तक उनका यह वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका था और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

अखिलेश यादव का तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया X पर शेयर किया।अखिलेश ने राजभर पर निशाना साधते हुए लिखा, "सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोलना पड़ता है। आपने सच कहा, सही कहा ‘पीडीए’ आ रहा है। कोहनी मारकर मुंह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए।" अखिलेश ने आगे कहा कि मन से तो ये लोग भी 'पीडीए' ही हैं, बस अपने लालच के कारण दूसरी जगह हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा

इस पूरे वाकये के बाद राजभर एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। सपा समर्थकों का कहना है कि राजभर लंबे समय तक अखिलेश के साथ रहे हैं, इसलिए उनके अवचेतन मन में अब भी पीडीए ही बसा है। वहीं, राजभर के समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक स्लिप ऑफ टंग का है, जिसे विपक्ष बेवजह राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।
2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इस छोटे से वीडियो ने यूपी की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है। यह वाकया दिखाता है कि चुनावी माहौल में एक छोटी सी चूक भी विरोधियों के लिए बड़ा हथियार बन सकती है।

Updated on:
06 May 2026 11:58 am
Published on:
06 May 2026 11:58 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब