लखनऊ

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : गठबंधन पर प्रियंका गांधी ने खोले पत्ते, कहा- परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे

UP Assembly Election 2022 Updates: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर पत्रकारों से नाश्ते पर की बात...

2 min read
Jul 18, 2021
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : गठबंधन पर प्रियंका गांधी ने खोले पत्ते, कहा- परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) यूपी कांग्रेस में जान फूंकने में जुटी हैं। यूपी दौरे के तीसरे दिन उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Nasimuddin Diddiqui) के आवास लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों से नाश्ते पर मुलाकात की। आगामी विधानसभा चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम ओपेन माइंडेड हैं, पर गठबंधन हमें से नुकसान होता है। इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हमारा मकसद भाजपा को हराना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए पार्टी किसी भी हद तक जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम आगे की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे पास मजबूत संगठन है। हम हर स्तर पर संगठन को मजूबत कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे।

इससे पहले शनिवार को प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना रुके, बिना डरे 24 घंटे तक काम करने का आह्वान किया। पिछले डेढ़ साल की पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने न्याय पंचायत स्तर तक संगठन पहुंचाया है। इस पर हर कांग्रेसी को गर्व होना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़े हैं। कहा कि अगर एकजुट होकर जी-जान से अगले सात महीने हमने काम किया तो विधानसभा चुनाव में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नये पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

सभी कार्यकर्ताओं के पास है प्रियंका का वाट्सएप नंबर
कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के संदर्भ में प्रियंका गांधी ने कहा कि बीते दिनों में वह भले ही लखनऊ दौरे पर नहीं आई हैं, लेकिन वह हर कार्यकर्ता के संपर्क में रही हैं। कहा कि जिलों में सभी कार्यकर्ताओं के पास उनका वाट्सएप नंबर है, जिस पर बात होती रहती है।

पत्रकारों से नाश्ते पर चर्चा
रविवार को कैंट स्थित नसीमु्द्दीन सिद्दीकी के आवास पर प्रियंका गांधी ने पत्रकारों को नाश्ते पर बुलाकर 'अनऑफिशियल' बैठक की। वह हर एक एक टेबल पर जाकर पत्रकारों से मिलीं और उनके सवालों का जवाब दिया। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना', और कांग्रेस के अन्य नेता रहे। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि यह पूरी चर्चा अनऑफिशियल है।

Published on:
18 Jul 2021 01:21 pm
Also Read
View All