
Yogi Government 8 Years: उत्तर प्रदेश जिसे कभी बीमारू प्रदेश कहा जाता था, आज योगी सरकार के नेतृत्व में एक उत्तम और समृद्ध प्रदेश के रूप में उभर रहा है। पिछले आठ वर्षों में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में जबरदस्त सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता और संकल्प ने प्रदेश को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ा है।
चिकित्सा शिक्षा की डीजी किंजल सिंह के अनुसार पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 80 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। इनमें 44 सरकारी और 36 निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
बिजनौर, बुलंदशहर, कुशीनगर, पीलीभीत, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, औरैया, चंदौली, गोंडा, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी और कौशांबी में स्वशासी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना।