मैनपुरी

भागवत कथा सुनने जा रहे थे चाचा-भतीजी, मैनपुरी में कार की टक्कर से दर्दनाक मौत, 3 अन्य लोग भी घायल

Mainpuri Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
Jun 25, 2026
Accident in Mainpuri
मैनपुरी में सड़क हादसा (फोटो- पत्रिका)

Three People Death: मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत (Uncle and Niece died in Road Accident) हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किशनी नगर से करीब 2 किलोमीटर दूर हरचंदपुर गांव के पास हुआ है।

कार ने बाइक और साइकिल में मारी टक्कर

मैनपुरी में सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई और 3 लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैनपुरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने हरचंदपुर के निकट बाइक और साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

हादसे में भिटारा निवासी 50 वर्षीय स्वदेश पाल पुत्र दयाराम और उनकी 16 वर्षीय भतीजी लवली पाल पुत्री अखिलेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्वदेश पाल किशनी मंडी के पास रहते थे। चाचा-भतीजी बाइक से अपने गांव भिटारा में चल रही भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

घायलों की हालत गंभीर, सैफई रेफर

दुर्घटना में हरचंदपुर निवासी साइकिल सवार दिवारी लाल प्रजापति, गणेशपुर गांव निवासी कार चालक विनोद कुमार और नगला गुसाईं निवासी आनंद को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई PGI रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलते ही किशनी थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों और मृतकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी भेजा, जहां चिकित्सकों ने स्वदेश पाल और लवली पाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
25 Jun 2026 10:02 pm
Published on:
25 Jun 2026 09:56 pm