Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल हुआ लगातार तीसरे दिन सस्ता, 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए दाम

डीजल की कीमत में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं पेट्रोल के दाम में तीन दिन में 16 पैसे कम हो चुकी कटौती

2 min read
Dec 14, 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 14th Dec 2019

नई दिल्ली।क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा ( crude oil price Hike ) होने के बाद भी पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में लगातार कटौती हो रही है। ऐसे में यहां एक बात समझना काफी जरूरी है जब इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत ( Crude Oil Price in International Market ) में बढ़ोतरी होती है तो भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel price today ) में इसका असर करीब दो हफ्ते के बाद देखने को मिलता है। यानी हाल के दिनों में क्रूड ऑयल के दाम ( Crude Oil Price ) में इजाफा हुआ है उसका असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन 5 पैसे प्रति कटौती हुई है। तीन दिन में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.84, 77.50, 80.49 और 77.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली है। इन तीन दिनों में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

लगातार पांचवें दिन डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
लगातार पांचवे दिन दिन डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी सोमवार वाले दाम आज फिर से लागू रहेंगे। डीजल के दाम में आखिरी बार 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिससे देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमश: 66.04, 68.45, 69.27 और 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Published on:
14 Dec 2019 08:26 am
Also Read
View All