मथुरा

मथुरा: मोदी सरकार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान क्रांति पदयात्रा में शामिल किसानों के साथ जोर जबरदस्ती व लाठी चार्ज किये जाने को लेकर मथुरा के किसानों में आक्रोश है।

2 min read
Oct 02, 2018
faremers Protest
मथुरा: मोदी सरकार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

मथुरा। दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान क्रांति पदयात्रा में शामिल किसानों के साथ जोर जबरदस्ती व लाठी चार्ज किये जाने को लेकर मथुरा के किसानों में आक्रोश पनप गया। बलदेव में किसानों ने नरेंद्र मोदी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

दिल्ली में किसानों के साथ हुए व्यवहार पर आक्रोश

बलदेव में भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक उपाध्यक्ष खुशी पहलवान के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला जला आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियनन के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों को लेकर संजीदा नहीं है। दिल्ली में किसान अपनी बात रखने के लिये पहुंचना चाह रहे थे लेकिन उनके साथ हिंसात्मक व्यवहार किया गया।

मोदी सरकार पर लगाया आवाज दबाने का आरोप

किसानों को मोदी सरकार अपनी बात कहने तक का मौका नहीं दे रही। किसानों ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान एलान किया गया कि किसान मोदी सरकार की इस मानसिकता का जवाब देंगे।

ये रहे प्रदर्शन में शामिल

इस मौके पर मनोज सिंह, रामेश्वर तोमर, गजेंद्र सिकरवार, एपी तोमर, केके पंडित, भारत सिंह, भूरा सिंह, योगेंद्र सिंह, अमित सिंह, बंसी वाले, रतनवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लाला सिंह, सलमान भेदजीत सिंह, जगवीर सिंह, गजानन तोमर, बीपी सिंह, भूरा सेठ ,कन्हैया सेठ, दीवान सिंह मुखिया आदि ने आक्रोश जताया है।

Published on:
02 Oct 2018 09:05 pm