मथुरा

मथुरा में गैस सिलेंडर फटने से इमारत गिरी, एक घायल

गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई नहीं था, पास में खड़े एक व्यक्ति के मामूली चोट आई
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 8:12 PM IST
cylinder Blast
मथुरा में गैस सिलेंडर फटने से इमारत गिरी, एक घायल

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां के गोवर्धन रोड पर एक मकान के बाहर बने ढाबे में सिलेंडर फट गया। जिसकी वजह से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई नहीं था। पास में खड़े एक व्यक्ति के मामूली चोट आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यह है मामला

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों की जानकारी ली लेकिन जब उसे पता चला कि हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल है तो उसने राहत की सांस ली। दरअसल यहां के गोवर्धन रोड पर गिरधरपुर गांव के पास संतोष का मकान है। सन्तोष ने मकान के बाहर के हिस्से में एक ढाबा खोल रखा है। इसी ढाबे पर मंगलवार की सुबह अचानक तेज धमाका हुआ। लोग धमाके की आवाज सुनकर जब तक कुछ समझ पाते तब तक वहां दो मंजिला मकान धराशायी हो चुका था। मौके पर पहुंचे लोग और पुलिस ने जब मकान में दबे लोगों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय वहां कोई नहीं था। पास में खड़े एक व्यक्ति के मामूली चोट आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि 29 मई को भी मथुरा में सिलेंडर फटने से हादसा हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी।

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल