मथुरा

Mathura News: स्ट्रेचर नहीं मिली तो पिता को पीठ पर बैठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची बेटी

Mathura Hospital Negligence: यूपी के मथुरा से एक दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया। अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर एक बेटी अपने बीमार और बुजुर्ग पिता को पीठ पर लादकर इमरजेंसी वॉर्ड लेकर पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2026, 3:05 PM IST
Mathura District Hospital News, Daughter Carries Father On Back
पिता को पीठ पर बैठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची बेटी | फोटो सोर्स- patrika.com

Mathura District Hospital News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला अस्पताल से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बेटी को अपने बीमार और बुजुर्ग पिता के इलाज के लिए उन्हें पीठ पर लादकर इमरजेंसी वॉर्ड तक ले जाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें कोई स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिली, जिसके बाद मजबूरी में बेटी को यह कदम उठाना पड़ा। इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

पैर में घाव और शुगर से पीड़ित हैं बुजुर्ग पिता

यह पूरा मामला मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल का है। मथुरा शहर की रहने वाली नीलम के पिता लक्ष्मीनारायण लंबे समय से डायबिटीज (शुगर) की बीमारी से जूझ रहे हैं। पैर में गहरा घाव होने के कारण वे चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। नीलम उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। अस्पताल में काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब उन्हें कोई स्ट्रेचर नहीं मिला, तो मजबूरन नीलम ने पिता को अपनी पीठ पर बैठाया और इलाज के लिए निकल पड़ी।

मामला सामने आने पर अस्पताल प्रशासन ने दी ये सफाई

इस घटना को लेकर जब अस्पताल के इंतजामों पर सवाल उठे, तो अफसरों में खलबली मच गई। मामले पर सफाई देते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने कहा कि कि हमारे यहां इमरजेंसी के बाहर हमेशा स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तैयार रहते हैं। यह परिवार महिला अस्पताल वाले रास्ते से अंदर आया था। अगर वे वहां मौजूद कर्मचारियों से स्ट्रेचर मांगते, तो उन्हें तुरंत मिल जाता।

मामले की जांच शुरू, मरीज का चल रहा है इलाज

अस्पताल के अफसरों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर लापरवाही कहां हुई और गेट पर स्टाफ क्यों मौजूद नहीं था। राहत की बात यह है कि बुजुर्ग मरीज को अब अस्पताल के वॉर्ड में भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। लेकिन इस घटना ने सरकारी अस्पतालों के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

बेटी के जज्बे को सलाम, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

अस्पताल परिसर में जिसने भी एक बेटी को अपने बूढ़े पिता को पीठ पर ले जाते देखा, वह दंग रह गया। वहीं सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि इतने बड़े जिला अस्पताल में मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

Updated on:
21 Jun 2026, 3:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला