
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली में इस बार मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं। इसके अलावा पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा, मथुुरा की सांसद हेमा मालिनी , विधायक गोवर्धन ठाकुर कारिन्दा सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश होंगे।
बरसाना के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माता जी गोशाला भ्रमण 24 फरवरी दोपहर 12 बजे करेंगे। इसके बाद राधा बिहारी इंटर कॉलेज पर जन समुदाय को होली की शुभकामना देंगे। इसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री नंदगांव से होली खेलने आये हुरियारों का स्वागत करेंगे। हुरियारों के साथ श्रीजी मंदिर पर जाकर ध्वज पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री ब्रज के होली में रंगे नजर आएंगे। लठामार होली का आयोजन चार से छह बजे तक रंगीली गली में होगा।
यह भी पढ़ें- बेटा कमाता है कम, बहू की डिमांड से सास परेशान
ये है मिनट टू मिनट प्रोग्राम
योगी 4:30 बजे मथुरा पहुंचे हैं। मथुरा लोहवन गांव का करेंगे निरीक्षण, 5:30 बजे पहुंचेंगे वेटनरी विश्वविद्यालय, पंडित जसराज जी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, संसाद हेमा मालिनी भी रहेंगी मौजूद। वेटनरी गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम।
24 फरवरी का प्रोग्राम- सुबज 7:30 बजे पहुंचेंगे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, 11:20 पहुंचेंगे हरिहर आश्रम वृन्दावन, 12:10 पर गोबर गैस प्लान का करेंगे शुभारंभ, 01:45 पर पहुंचेंगे बरसाना, राधा बिहारी इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, प्रियाकुण्ड में उठाएंगे बृज की होली का लुत्फ, 04:40 पर बरसाना से होंगे आगरा के लिए रवाना, 05:05 पर आगरा से लखनऊ रवाना।